सब्सक्राइब करें

खुलासा: भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा हो चुकी हैं कास्टिंग काउच का शिकार, कहा- लड़की तो छोड़ो लड़कों के साथ भी....

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 29 Sep 2021 05:12 PM IST
विज्ञापन
bhojpuri actress Monalisa revealed about casting couch in industry said not just girls but boys also face many problems to get work
मोनालिसा - फोटो : Instagram

बी ग्रेड फिल्मों से अपना करियर शुरू करने वाली अभिनेत्री मोनालिसा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ आज मोनालिसा टेलीविजन की भी बड़ी अभिनेत्री बन चुकी हैं। मोनालिसा ने आज भले ही सफलता हासिल कर ली हो, लेकिन एक समय ऐसा था जब उन्हें फिल्म जगत में अपनी जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी। उनका फिल्मों का सफर इतना आसान नहीं था। मोनालिसा ने एक मीडिया से खास बातचीत करते हुए बताया कि उन्हें अपने करियर के शुरुआती दौर में काफी कुछ चीजों का सामना करना पड़ा।



मोनालिसा ने कास्टिंग काउच का किया खुलासा

मोनालिसा ने एक मीडिया से खास बातचीत के दौरान ये खुलासा किया था कि जब उन्होंने फिल्म जगत में कदम रखा था तो शुरुआती दौर में उन्हें कास्टिंग काउच का ऑफर मिला था। अभिनेत्री ने ये बताया कि ये ऑफर उन्हें तब दिया गया था जब वह कोलकाता से मुंबई आई थीं और फिल्मों में एक ब्रेक पाने की तलाश कार रही थीं। इस दौरान मोनालिसा को कई बार कास्टिंग काउच के ऑफर दिए गए थे।

Trending Videos
bhojpuri actress Monalisa revealed about casting couch in industry said not just girls but boys also face many problems to get work
मोनालिसा - फोटो : Instagram

पूरी हिम्मत से किया सामना       

मोनालिसा ने बताया कि उन्होंने कास्टिंग काउच जैसी स्थिति में खुद को बहुत ही अच्छे से संभाला। अभिनेत्री ने इस तरह के किसी भी प्रपोजल को स्वीकार नहीं किया और वो बड़ी हिम्मत के साथ आगे बढ़ती रही। मोनालिसा ने कहा था कि उन्होंने कास्टिंग काउच का ऑफर स्वीकार नहीं किया था शायद यही कारण था कि उनका शुरुआती दौर काफी संघर्ष भरा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
bhojpuri actress Monalisa revealed about casting couch in industry said not just girls but boys also face many problems to get work
मोनालिसा - फोटो : Instagram

ब्री ग्रेड फिल्मों में करना पड़ा काम

मोनालिसा ने जब अपने करियर की शुरुआत की थी तो उस समय उन्होंने कई बी ग्रेड और सी ग्रेड वाली फिल्मों में काम किया। इतना ही नहीं मोनालिसा का गुस्सा यहीं खत्म नहीं हुआ, उन्होंने फिल्म और टेलीविजन जगत के बारे में खुलासा करते हुए कहा, ‘फिल्म और टेलीविजन एक ऐसी इंडस्ट्री है जहां लड़कियों को छोड़ो लड़को को भी नहीं बख्शा जाता है। उनका भी खूब शोषण किया जाता हैं।

bhojpuri actress Monalisa revealed about casting couch in industry said not just girls but boys also face many problems to get work
मोनालिसा - फोटो : Instagram

गे रिलेशन बनाने के लिए करते हैं मजबूर

मोनालिसा ने बताया कि लड़कों को गे रिलेशन बनाने के लिए भी मजबूर किया जाता है। मोनालिसा ने बताया कि साल 2006 में आई अजय देवगन और प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म ‘ब्लैकमेल में एक आइटम सॉन्ग किया था। उन्हें लगा था ये फिल्म चलेगी और उन्हें बॉलीवुड में काम करने का अच्छा अवसर मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही।

विज्ञापन
bhojpuri actress Monalisa revealed about casting couch in industry said not just girls but boys also face many problems to get work
मोनालिसा - फोटो : Instagram

भोजपुरी ने बनाया बड़ी हीरोइन

इस फिल्म के बाद मोनालिसा ने भोजपुरी फिल्मों का रुख किया। उनके करियर की पहली फिल्म 'कहां जइबा राजा नजरिया लड़ाके' से की थी। ये फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी। इस फिल्म में उनके साथ निरहुआ थे। आज मोनालिसा भोजपुरी का एक बड़ा नाम हैं और उन्होंने रवि किशन से लेकर मनोज तिवारी और पावन सिंह जैसे भोजपुरी सुपरस्टार्स के साथ काम किया।   उन्होंने 100 से अधिक भोजपुरी फिल्मों में काम किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed