{"_id":"615440ae8ebc3e625240dd02","slug":"cbfc-passes-james-bond-film-no-time-to-die-with-zero-cuts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"No Time To Die: जेम्स बॉन्ड पर हुई सेंसर बोर्ड की मेहरबानी, इस बार बिना किसी कट के पास हुई फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
No Time To Die: जेम्स बॉन्ड पर हुई सेंसर बोर्ड की मेहरबानी, इस बार बिना किसी कट के पास हुई फिल्म
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: तान्या अरोड़ा
Updated Wed, 29 Sep 2021 04:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
नो टाइम टू डाई
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जेम्स बॉन्ड सीरीज की अगली फिल्म ‘नो टाइम टू डाई’ दुनियाभर के साथ ही भारत में भी गुरुवार को रिलीज हो रही है। बॉन्ड सीरीज की पिछली फिल्म ‘स्पेक्टर’ के छह साल बाद ये फिल्म रिलीज हो रही है और जेम्स बॉन्ड सीरीज की किन्हीं दो फिल्मों के बीच रहा ये सबसे लंबा फासला है। बॉन्ड फिल्मों की पहचान इसके हैरतअंगेज एक्शन, अपने दौर की सुंदरतम अभिनेत्रियों और कहानी की महिला कलाकारों के साथ बॉन्ड की अंतरंगता को लेकर हर दौर में रही है। बीते छह साल में दुनिया काफी कुछ बदली है। इस दौरान जेम्स बॉन्ड का किरदार निभा चुके दो अभिनेताओं रोजर मूर और शॉन कॉनरी का निधन हो चुका है और दुनिया की सियासत भी काफी कुछ बदल गई है। और, जेम्स बॉन्ड के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी ये है कि इस दौरान विदेशी सिनेमा को देखने का भारतीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड यानी सेंसर बोर्ड का नजरिया भी बदल गया है।
2 of 5
नो टाइम टू डाई
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
जेम्स बॉन्ड सीरीज की पिछली फिल्म ‘स्पेक्टर’ साल 2015 में जब रिलीज हुई तो इसकी रिलीज से ठीक पहले भारत में फिल्म के कुछ सीन काटे जाने को लेकर खूब हंगामा हुआ। तब के सेंसर बोर्ड अध्यक्ष पहलाज निहलानी ने इसके अंतरंग दृश्यों पर आपत्ति जताई और जेम्स बॉन्ड की अपनी नायिकाओं के साथ अंतरंगता दिखाने वाले सीन पर भारतीय सेंसर बोर्ड ने तब कैंची चला दी थी। इसे लेकर सोशल मीडिया पर कई दिनों तक हंगामा चलता रहा लेकिन फिल्म ‘स्पेक्टर’ अपने समग्र रूप में भारत में रिलीज नहीं हो सकी।
3 of 5
नो टाइम टू डाई
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
इस बार जेम्स बॉन्ड सीरीज की 25वीं फिल्म को लेकर भी इसके प्रशंसक काफी आशंकित रहे। फिल्म ‘नो टाइम टू डाई’ बतौर जेम्स बॉन्ड अभिनेता डेनियल क्रेग की आखिरी फिल्म है। फिल्म में खतरनाक एक्शन दृश्यों के अलावा फिल्म की नायिका के साथ उनके कुछ बेहद रूमानी अंतरंग दृश्य भी बताए जाते हैं। लेकिन, इस बार भारतीय सेंसर बोर्ड जेम्स बॉन्ड पर खासा मेहरबान रहा। दो घंटे 43 मिनट की फिल्म ‘नो टाइम टू डाई’ को सेंसर बोर्ड ने बिना किसी कट के यूए सर्टीफिकेट के साथ पास कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नो टाइम टू डाई
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
फिल्म ‘नो टाइम टू डाई’ पहली ऐसी बॉन्ड फिल्म है जिसे थ्रीडी में रिलीज किया जा रहा है। आईमैक्स फॉर्मेट में शूट की जाने वाली भी ये पहली फिल्म बताई जा रही है। फिल्म की भारत में एडवांस बुकिंग काफी अच्छी खुली और गुरुवार को सुबह 9 बजे होने वाले शोज से से लेकर देर रात के शोज की टिकटें काफी कुछ बुक हो चुकी हैं। मार्वेल स्टूडियोज की एवेंजर्स सीरीज और स्टार वार्स फिल्मों के बाद दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई में बॉन्ड फ्रेंचाईजी का तीसरा नंबर रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
नो टाइम टू डाई
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
जेम्स बॉन्ड सीरीज की फिल्मों की लाइब्रेरी समेत इसे बनाने वाली कंपनी एमजीएम अब अमेजन की हो चुकी है। ये सौदा 8.45 अरब डॉलर में हुआ बताया जा रहा है। एमजीएम स्टूडियोज की स्थापना मारकस लोए और लुईस बी मेयर ने 17 अप्रैल 1924 को की थी। इसी साल मई के आखिरी हफ्ते में अमेजन ने लंबे विचार विर्मश के बाद इस कंपनी के अधिग्रहण का एलान किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।