{"_id":"61543a918ebc3e0dfa74cff8","slug":"archana-puran-singh-s-meme-getting-shared-after-sidhu-s-resignation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: सिद्धू के इस्तीफे के बाद अर्चना पूरन सिंह के मीम हो रहे शेयर? 'नौकरी संकट में' बता रहे हैं यूजर्स","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया: सिद्धू के इस्तीफे के बाद अर्चना पूरन सिंह के मीम हो रहे शेयर? 'नौकरी संकट में' बता रहे हैं यूजर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफे के बाद राजनीति में भूचाल खड़ा हो गया है। सिद्धू का कहना है कि वो आखिरी सांस तक सच और हक की लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा, मेरी किसी के साथ व्यक्तिगत प्रतिद्वंद्विता नहीं है। मैं न हाईकमान को गुमराह कर सकता, न गुमराह होने दे सकता हूं। पंजाब के लोगों की जिंदगी बेहतर करने के लिए मैं किसी भी चीज की कुर्बानी दे दूंगा। हालांकि, सोशल मीडिया पर सिद्धू के इस्तीफे के बाद अर्चना पूरन सिंह के मीम शेयर हो रहे हैं।
यूजर्स अर्चना पूरन सिंह के मीम जमकर शेयर कर रहे हैं और कह रहे हैं कि नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के कारण अर्चना पूरन सिंह की नौकरी संकट में है। अर्चना पूरन सिंह ने 'द कपिल शर्मा शो' में नवजोत सिंह सिद्धू की जगह जज की कुर्सी संभाली थी। 'कॉमिडी नाइट्स विद कपिल शर्मा' के शो के वक्त से ही नवजोत सिद्धू, कपिल शर्मा के साथ जुड़े हुए थे। 'द कपिल शर्मा शो' में भी उन्होंने जज की कुर्सी संभाली थी। बाद में जब उन्होंने शो छोड़ा, तो अर्चना पूरन सिंह को साइन किया गया।
2 of 5
अर्चना पूरन सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
सभी जानते हैं कि अर्चना पूरन सिंह अपनी विशिष्ट हंसी की शैली के लिए जानी जाती हैं। उनके हंसी के ठहाके दर्शकों को गदगद कर देते हैं। अर्चना पूरन सिंह साल 2019 से 'द कपिल शर्मा शो' का हिस्सा हैं। लेकिन, नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बाद से अचानक सोशल मीडिया पर वो ट्रेंड करने लगीं और उनके कई मीम शेयर किये जाने लगे। अर्चना पूरन सिंह ने भी खुद पर बनाये मीम को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने इस शेयर करते हुए लिखा, 'किस्सा कुर्सी का।'
3 of 5
अर्चना पूरन सिंह
- फोटो : Instagram
हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में अर्चना पूरन सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बनने पर खुद से जुड़ा एक मजेदार किस्सा सुनाया था। उनका कहना था कि सिद्धू के पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद लोग उन्हें गुलदस्ते भेजने लगे थे और शुभकामनाएं देने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अर्चना पूरन सिंह
- फोटो : Instagram
उन्होंने कहा कि उनके प्रशंसक उनको यह कहकर विश कर रहे थे कि अब तुम्हारी कुर्सी द कपिल शर्मा शो में सुरक्षित है।
विज्ञापन
5 of 5
अर्चना पूरन सिंह
- फोटो : Instagram
अर्चना पूरन सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू पर तंज भी कसा था। जब नेहा कक्कड़ ने शो में कहा कि 'सारा कुर्सी का खेल है'। इस पर अर्चना पूरन सिंह ने नवजोत सिद्धू की ओर इशारा करते हुए कहा था 'किसी ओर ने यह सलाह अगर पहले ली होती, तो ये कुर्सी उसने खाली नहीं छोड़ी होती।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।