मायानगरी में बसी मनोरंजन की दुनिया सपने तो हर किसी को दिखाती है लेकिन हर किसी के सपने मुकम्मल हों और अंत समय तक उनका वहीं रुतबा बना रहे ऐसा कम ही हो पाता है। मनोरंजन की दुनिया में एक से एक नायाब सितारे देखने को मिले जिन्होंने मेहनत की, सफलता पाई, शोहरत-दौलत में हर किसी से आगे निकल गए लेकिन फिर जिंदगी में एक झटका लगा और उनका बेहद दर्दनाक अंत हुआ। बॉलीवुड के कई सितारों ने अपने जीवन के अंतिम दिन गरीबी में काटे।
बॉलीवुड: शोहरत की बुलंदियां छूने वाले इन सितारों का हुआ था दर्दनाक अंत, आर्थिक तंगी और अकेलेपन में कटा था आखिरी वक्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परवीन बाबी
परवीन बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक थीं। पर्दे पर उनका एक अलग ही चार्म था। वो पहली भारतीय अभिनेत्री थीं जिनकी तस्वीर टाइम मैगजीन के कवर पर छपी थी। जब वो पर्दे पर आती थीं तो उनकी खूबसूरती देख हर कोई उनका दीवाना हो जाता था। हालांकि परवीन एक मानसिक बीमारी से पीड़ित हो गईं थीं और इसका असर उनके करियर पर भी पड़ने लगा था। निजी जिंदगी में उन्हें कभी सच्चा प्यार नहीं मिल पाया और अंत समय में वो बिल्कुल अकेली रह गईं। परवीन की मौत की खबर तीन दिन बाद मिली थी। किसी समय में पर्दे पर राज करने वाली अभिनेत्री की ऐसी दर्दनाक मौत होगी किसी ने नहीं सोचा था।
एके हंगल
अवतार किशन हंगल उर्फ एके हंगल ने लंबे समय तक फिल्मों में काम किया। उन्होंने करीब 225 फिल्मों में काम किया था। शोले फिल्म में उनका कहा डायलाग- इतना सन्नाटा क्यों है भाई, आज भी हर किसी को याद है। एके हंगल काम के प्रति इतने समर्पित थे कि राज कपूर को देर से आने पर डांट भी लगा दी थी। हालांकि अंत समय में एके हंगल आर्थिक तंगी का शिकार हो गए थे। 97 वर्ष की उम्र में पैसों की कमी के कारण उन्हें पूरी तरह से सही इलाज नहीं मिल पाया और उनकी मौत हो गई। उनके अंतिम संस्कार में भी ज्यादा लोग शामिल नहीं हुए थे।
मीना कुमारी
मीना को बॉलीवुड की ट्रेजेडी क्वीन कहा गया था और असल जिंदगी में भी उन्होंने बहुत दर्द सहा था। वो एक शानदार अदाकारा थीं और एक दमदार कवियित्री भी। उनकी खूबसूरती पर बॉलीवुड के कई दिग्गज फिदा थे। हालांकि उन्होंने अपना दिल कमाल अमरोही को दिया और उनसे शादी की। मीना की जिंदगी में खुशियां कम ही दिनों की रहीं। निजी जीवन में चल रही उथल पुथल ने उन्हें इतना परेशान कर दिया कि वो शराब के नशे में डूब गईं। अंत समय में मीना की तबीयत खराब हो गई और उन्हें पैसों की कमी भी हो गई। फिल्म रिलीज होने के तीन हफ्ते बाद ही उनकी मौत हो गई थी।
भारत भूषण
भारत बॉलीवुड के प्रतिभावान अभिनेता थे। उन्हें सिर्फ उनकी एक्टिंग स्किल के लिए ही नहीं बल्कि स्क्रिप्ट राइटिंग और प्रोडक्शन टैलेंट की वजह से भी मशहूर थे। फिल्म बैजू बावरा में मीना कुमारी संग काम करने वाले भारत भूषण ने अपनी जबरदस्त पहचान बना ली थी। पर्दे पर भारत ने जितने दर्द भरे किरदार निभाए असल जिंदगी में भी तकदीर ने उन्हें वैसे ही दर्द दिए। बचपन में उन्होंने अपनी मां खो दी थी, वहीं बच्चे को जन्म देते हुए उनकी पत्नी का भी निधन हो गया था। रंगीन फिल्मों के आ जाने से भारत भूषण का करियर भी डगमगाने लगा। अंत समय में उन्हें अपनी गाड़ी और संपत्ति सब बेचना पड़ा और कुछ समय बाद उनकी मौत हो गई।