{"_id":"61542fed8ebc3e02d4058222","slug":"pawan-kalyan-fans-tried-to-attack-posani-krishna-murali-read-details","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विवाद: पवन कल्याण के फैंस ने की पोसानी कृष्णा मुरली पर हमले की कोशिश, जानें क्या है पूरा मामला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विवाद: पवन कल्याण के फैंस ने की पोसानी कृष्णा मुरली पर हमले की कोशिश, जानें क्या है पूरा मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्मी सितारों के लेकर फैंस में एक अलग किस्म का क्रेज देखने को मिलता है साथ ही अगर फैंस उन्हें अपने नेता के रूप में पसंद करते हों तो उनके खिलाफ कुछ भी सुनना फैंस के लिए बर्दाश्त के बाहर हो जाता है। हाल ही में दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता और राजनेता पवन कल्याण के फैंस ने मंगलवार को अभिनेता और निर्माता पोसानी कृष्णा मुरली पर हमला करने की कोशिश की। पोसानी हैदराबाद प्रेस क्लब में एक नए कॉन्फ्रेंस में संबोधन दे रहे थे जब पवन कल्याण के फैंस वहां पहुंच गए।
पोसानी पर हमला करने पहुंचे थे पवन कल्याण के फैंस
विरोध करने वालों में पवन की जन सेना पार्टी के लोग भी थे। उन्होंने पोसानी के खिलाफ नारे लगाए और हॉल के अंदर जाने की कोशिश की जहां पोसानी मौजूद थे। हालांकि पुलिस ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया और इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।
2 of 5
पवन कल्याण
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि पोसानी ने हाल ही में पवन कल्याण पर उस बात को लेकर निशाना साधा था जब अभिनेता ने अपने एक बयान में आंध्र प्रदेश के मंत्रियों पर जुबानी हमला करते हुए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। साथ ही पोसानी ने पंजाब से संबंध रखने वाली उस अभिनेत्री का भी जिक्र किया जिसने इंडस्ट्री के एक दिग्गज पर उसे गर्भवती बनाने और धोखा देने के आरोप लगाया था।
3 of 5
पोसानी कृष्णा मुरली
- फोटो : सोशल मीडिया
पवन की आपत्तिजनक भाषा पर विरोध जताते हुए पोसानी ने कहा कि, 'चिंरजीवी कभी भी अपनी सीमा पार नहीं करते थे और हमेशा अपनी बात करने के लिए सही शब्दों का चयन करते थे लेकिन पवन कल्याण द्वारा मंत्रियों की जिस तरह से आलोचना की गई और जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल हुआ वो गलत है'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पवन कल्याण
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही पंजाब से संबंध रखने वाली तेलुगु अभिनेत्री के मुद्दे पर बात करते हुए पोसानी ने कहा था कि, 'पवन कल्याण कहते हैं कि फिल्मों में वो अपने डायलॉग्स के जरिए महिलाओं का सम्मान करते हैं। हम आपको टास्क हैं। कृपया इसे करिए। पंजाब से तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में बहुत से सपने लेकर लड़की आई। वो हीरोइन बनना चाहती थी। इंडस्ट्री के एक बड़े आदमी ने उससे करियर बनाने का वादा किया। उसके साथ समय बिताए और फिर उस प्रेग्नेंट कर दिया। इसके बाद उसने इस लड़की को गर्भपात कराने को कह दिया। पोसानी ने कहा कि अगर आपमें दम है तो इस मुद्दे की सीबीआई जांच की मांग कीजिए'।
विज्ञापन
5 of 5
पोसानी कृष्णा मुरली
- फोटो : सोशल मीडिया
पोसानी के ऐसे बयान के बाद से पवन कल्याण के फैंस भड़क गए और उन पर हमला करने की कोशिश की। हालांकि पुलिस के रहते वो कुछ कर नहीं पाए। पुलिस ने पोसानी की गाड़ी को वहां से सुरक्षित निकाला। बता दें कि पोसानी, वाईएसआर कांग्रेस पार्टी जो आंध्र प्रदेश की सत्ता पर काबिज है उसके समर्थक हैं। पिछले काफी समय से पवन सत्ताधारी पार्टी पर निशाना साध रहे थे और इस बार पोसानी ने उनसे ही सवाल कर दिए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।