फिल्म मेकर साजिद खान जब से 'बिग बॉस 16' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए हैं, तब से ही सोशल मीडिया पर उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई जा रही है। #मीटू के दौरान साजिद खान पर कई अभिनेत्रियों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। वहीं, अब भोजपुरी सिनेमा की क्वीन रानी चटर्जी ने भी साजिद खान पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। रानी ने बताया है कि साजिद खान ने उन्हें भी हैरेस किया है और 'बिग बॉस' उनकी इमेज सुधारने में लगा हुआ है।
Rani Chatterjee: 'घर बुलाया, गंदी-गंदी बातें कीं', रानी चटर्जी ने खोला साजिद खान का कच्चा चिट्ठा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रानी चटर्जी ने साजिद खान पर कई बड़े खुलासे किए हैं और बताया है कि साजिद ने अभिनेत्री को अपनी एक फिल्म में आइटम सॉन्ग ऑफर किया था और तब फिल्म मेकर ने रानी चटर्जी से मुलाकात भी की थी। रानी ने बताया कि इस बार 'बिग बॉस' देखकर उन्हें बहुत गुस्सा आ रहा है। शो में साजिद खान को देखकर मेरा दिल टूट जाता है। मीटू के दौरान उनका असली चेहरा पूरी दुनिया ने देखा था। तब हम जैसे लोगों को राहत मिली थी कि चलो कोई तो है जिसने हिम्मत की है। मैं बहुत खुश थी। 'बिग बॉस' में उन्हें देखकर मेरा खून खोलता है कि वहां पर उनकी इमेज को क्यों साफ किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:- Prithviraj Sukumaran: पृथ्वीराज सुकुमारन ने जन्मदिन पर फैंस को दिया तोहफा, 'सालार' से फर्स्ट लुक आया सामने
इसके आगे रानी चटर्जी ने बताया कि फिल्म हिम्मतवाला के दौरान साजिद की टीम से मेरा कॉन्टैक्ट हुआ था। मुझे कॉल आई थी कि कि डायरेक्टर मुझसे बात करना चाहते हैं। तब मुझे साजिद खान ने अपने घर बुलाया था और कहा था कि यह एक फॉर्मल मीटिंग है तो किसी को साथ मत लाना। बॉलीवुड के इतने बड़े डायरेक्टर होने के नाते मैंने उनकी बात मान ली। मुलाकात में उन्होंने मुझे कहा था कि तुम्हें धोखा-धोखा आइटम सॉन्ग के लिए कास्ट करने वाला हूं। इसमें तुम्हें छोटा लहंगा पहनना होगा। मुझे अपने पैर दिखाओ। मैंने लॉन्ग स्कर्ट पहनी थी और मैंने उनकी बात मान ली। मैंने अपने पैर दिखाए, घुटने तक। मुझे लगा यहा ऐसा ही होता होगा।
यह भी पढ़ें:- Kantara Box Office Collection: 'कांतारा' ने हिंदी में भी मचाया धमाल, बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार
अपनी बात जारी रखते हुए रानी चटर्जी ने बताया कि उनके सवाल सुनकर मैं डर गई थी क्योंकि उन्होंने मुझसे कहा था कि अपना ब्रेस्ट साइज बताओ। मुझसे शर्माओं मत। क्या तुम्हारा कोई बॉयफ्रेंड है। सेक्स कितनी बार करती हो? तब मैंने उनसे कहा था कि आप किस तरह की बातें कर रहे हैं। उन्होंने मुझे बेहद ही अनकंफर्टेबल कर दिया था। मेरी ऐसी बात सुनकर वह चौक गए थे क्योंकि उन्हें लगा कि मैं उनका समर्थन करूंगी। उन्होंने मुझे गंदे तरीके से छूने की भी कोशिश की थी। रानी के मुताबिक, उन्होंने इस बात का खुलासा पहले इसलिए नहीं किया क्योंकि उन्हें डर था कि उन्हें कोई सीरियसली नहीं लेगा। साथ ही उन्हें काम मिलना भी बंद हो जाएगा।