फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rani Chatterjee: पिया के लिए बेकरार हुआ रानी का जिया? सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लिखी यह बात

Tue, 11 Oct 2022 04:56 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 11 Oct 2022 04:56 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri Actress Rani Chatterjee shares post and talks about her Favourite song
रानी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी मीडिया की सुर्खियों में रहना बखूबी जानती हैं। रानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी स्टाइलिश तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती नजर आती हैं। एक बार फिर रानी चटर्जी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें रानी फैंस को अपने फेवरेट भोजपुरी गाने से रूबरू कराती नजर आ रही हैं। वीडियो में रानी का लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।



Mulayam Singh Funeral: अमिताभ के जन्मदिन के बावजूद मुलायम सिंह के अंतिम संस्कार में पहुंचे जया बच्चन और अभिषेक

Bhojpuri Actress Rani Chatterjee shares post and talks about her Favourite song
रानी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि रानी चटर्जी का फेवरेट भोजपुरी गाना कोई और नहीं, बल्कि 'जियरा होखेला बेकरार पिया' है। खुद रानी चटर्जी का ऐसा कहना है। रानी चटर्जी ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह इसी गाने पर अपनी अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं। गाने में रानी चटर्जी सजी-धजी नजर आ रही हैं। उन्होंने फिरोजी कलर की साड़ी पहने हुई है। माथे पर बिंदी और बड़े-बड़े झुमके उनके लुक को कंपलीट कर रहे हैं। साथ में भर-भर हाथ चूड़ियां उनके लुक में चार चांद लगा रही हैं।

Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने करण जौहर पर कसा तंज, ट्विटर छोड़ने को बताया फर्जी

Bhojpuri Actress Rani Chatterjee shares post and talks about her Favourite song
रानी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

इस पोस्ट के साथ रानी चटर्जी ने कैप्शन में लिखा है, 'जियरा होखेला बेकरार पिया।' इसके साथ रानी ने कई लव इमोजी बनाए हैं। उन्होंने हैशटैग के साथ लिखा है, माय मोस्ट फेवरेट सॉन्ग, भोजपुरी रील्स, रानी चटर्जी, क्वीन। रानी चटर्जी का यह पोस्ट यूजर्स को बेहद पसंद आ रहा है और वे दिलचस्प प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही यूजर्स उनके लिपसिंक स्किल्स की भी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'गजब का लिपसिंक है मैम।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपका अंदाज जबरदस्त है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rani Chatterjee (@ranichatterjeeofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri Actress Rani Chatterjee shares post and talks about her Favourite song
रानी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

रानी चटर्जी यूं तो अक्सर अपने बोल्ड और स्टाइलिश लुक्स को लेकर ही चर्चा में रहती हैं। इसके अलावा रानी चटर्जी जिम से भी अपनी खूब तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। बता दें कि रानी अपनी फिटनेस का बहुत ख्याल रखती हैं। इसके लिए वह नियमित रूप से वर्कआउट करती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो रानी चटर्जी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भोलेनाथ की सौगंध’ को लेकर भी चर्चा में हैं।

80 साल 80 किस्से: फिल्मी ककहरा सीखने से महानायक बनने तक, अमिताभ बच्चन के शहंशाह बनने का हर किस्सा यहां पढ़ें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed