भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्रियों में शुमार रहीं रानी चटर्जी अपने किरदारों में लगातार प्रयोगों के लिए पहचानी जाती हैं। रानी इन दिनों रोहित शेट्टी की मेजबानी में होने वाले रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा हैं। उनसे एक खास बातचीत।
भोजपुरी की सुपरस्टार रहीं रानी चटर्जी ने मनोज तिवारी के लिए कही बड़ी बात, बोलीं- 'वह आज तक मुझे...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजपुरी सिनेमा में आपकी कोशिशों से कितना बदलाव आया है?
मुझे शुरू से पता था कि यह इंडस्ट्री पुरुष प्रधान है। ऐसे में एक महिला पर निर्भर करता है, कि उसे उस चलन का हिस्सा बनकर रहना है या कुछ अलग करना है। मैंने यहां पर अपने किरदारों को चुनना पसंद किया। अगर आप भोजपुरी सिनेमा में मेरी अब तक की यात्रा देखेंगे तो मुझे महिला प्रधान फिल्मों के लिए ही जाना जाता है। अभिनेत्रियों को अपनी पहचान खुद बनानी होती है। अगर वह दिखावे की वस्तु बनकर खुश हैं, तो बनी रहें। मैं खुश नहीं थी इसलिए मैंने अपना रास्ता बदला और सफलता भी पाई।
आप 'खतरों के खिलाड़ी' के नए सीजन के हिस्सा हैं। तो इसमें चुनौतियों का सामना आपने कैसे किया?
जब मैं घर से निकली तो इस शो के बारे में मेरे दिमाग में बहुत कुछ चल रहा था। मैंने इस शो के कुछ सीजन देखे हुए हैं, तो मेरे जेहन में सांप, कीड़े मकोड़े, बिच्छू जैसी चीजें ही दौड़ रही थीं। मैं अपने मन में ही शो में मिलने वाली चुनौतियों का चुनाव कर रही थी। मैं चाहती थी कि जिससे मुझे डर लगता है, वह तो सामने आना ही नहीं चाहिए। वहां जाकर पता चला कि हर स्टंट ही एक चुनौती है।
रोहित शेट्टी बहुत बड़े फिल्म निर्देशक हैं, लेकिन शो के होस्ट कैसे हैं?
वह बहुत अच्छे होस्ट हैं। साथ ही बहुत अच्छे दोस्त भी हैं। वह सबको बस एक ही चीज बोलते हैं कि हार मत मानना। स्टंट को पूरा करके ही दम लेना। सिर्फ वही नहीं, सेट पर मौजूद सभी प्रतियोगी एक दूसरे का मनोबल बढ़ाते रहे क्योंकि वहां सब लोग डर का सामना कर रहे थे।
भोजपुरी के स्टार रहे मनोज तिवारी अब राजनेता बन चुके हैं, आप उनमें क्या बदलाव देखती हैं?
जैसे वह पहले थे, ठीक वैसे ही आज भी हैं। उनके बर्ताव में भी कोई अंतर नहीं आया है। जब मैंने उनके साथ फिल्म की थी तब मेरी उम्र बहुत कम थी। वे मुझे एक बच्ची समझते थे और उसी तरह मेरी देखभाल करते थे। उस समय वे भोजपुरी सिनेमा में एक गायक के रूप में बहुत बड़े स्टार थे। उनके बहुत से एलबम आ चुके थे और सुपरहिट हो चुके थे। उस हिसाब से वे मुझसे बड़े ही थे। आज तक वह मुझे बच्ची ही समझते हैं।
पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय ने एडल्ट ग्रुप पर अभिनेत्री का शेयर किया नंबर, पुलिस में की शिकायत