भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री स्मृति सिन्हा अपने बोल्ड अवतार के लिए जानी जाती हैं। उनकी तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। फैंस भी उनकी तस्वीरों को बहुत पसंद करते हैं। अब एक बार फिर स्मृति के नए फोटोशूट की खूब चर्चा हो रही है। इसमें उनका ग्लैमरस अंदाज दिख रहा है।
स्मृति सिन्हा ने कराया बोल्ड फोटोशूट, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं भोजपुरी एक्ट्रेस की तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मृति स्टार प्लस, सोनी और बिग मैजिक जैसे कई चैनलों पर प्रसारित होने वाले हिंदी धारावाहिकों में नजर आ चुकी हैं। लगातार उनकी फैन फॉलोइंग में इजाफा हो रहा है। नए फोटोशूट से एक बार फिर स्मृति सोशल मीडिया पर छा गई हैं।
धारावाहिकों के अलावा स्मृति विज्ञापन और कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। खासकर भोजपुरी फिल्मों से उन्हें अच्छी पहचान मिली है। उनके कई गाने यूट्यूब पर वायरल हो चुके हैं। नए फोटो शूट के बाद उनके इंस्टाग्राम एकाउंट पर फॉलोअर्स की संख्या ढाई लाख के करीब पहुंच गई है।
स्मृति का जन्म झारखंड के दुमका शहर में हुआ था। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2008 में भोजपुरी फिल्म रंगीला बाबू से की थी। इसके अलावा पहली बार उन्होंने जय मां वैष्णो देवी के जरिए टीवी में कदम रखा था।
स्मृति प्यार बिना चैन कहां रे, शादी ब्याह, सौगंध गंगा मैय्या की, प्यार झुकता नहीं, साजन चले ससुराल, लड़ाई, प्रेम दीवानी, प्रतिज्ञा 2, अनुराधा, ये मोहबत्तें और टाइगर जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
मां की पुरानी साड़ी से रितेश देशमुख ने बनवाए दिवाली के कपड़े, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो