फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां की पुरानी साड़ी से रितेश देशमुख ने बनवाए दिवाली के कपड़े, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Sat, 14 Nov 2020 07:56 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 14 Nov 2020 07:56 PM IST
विज्ञापन
Riteish Deshmukh recycles his mother old saree for Diwali clothes for kids
रितेश देशमुख - फोटो : इंस्टाग्राम

दिवाली के खास मौके पर बॉलीवुड स्टार्स सोशल मीडिया पर लोगों को शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसके साथ ही सेलेब्स ट्रेडिशनल लुक में अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा कर रहे हैं। लेकिन इस दिवाली रितेश देशमुख ने कुछ अलग हटकर काम किया। उनकी इस पहल की कई लोग तारीफ भी कर रहे हैं।

Riteish Deshmukh recycles his mother old saree for Diwali clothes for kids
रितेश देशमुख - फोटो : इंस्टाग्राम

रितेश देशमुख ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है। इसमें वह अपने दोनों बेटों के साथ नजर आ रहे हैं। तीनों ने एक ही रंग का कुर्ता-पजामा पहन रखा है। खास बात ये है कि ये कपड़े नए नहीं बल्कि पुरानी साड़ी से बने हुए हैं।

Riteish Deshmukh recycles his mother old saree for Diwali clothes for kids
रितेश देशमुख - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस बात की जानकारी खुद रितेश देशमुख ने दी है। अभिनेता ने बताया है कि उन्होंने अपने और बेटों का कुर्ता-पजामा मां की पुरानी साड़ी से बनवाया है। रितेश के इस काम की लोग बहुत सराहना कर रहे हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Riteish Deshmukh (@riteishd)

विज्ञापन
विज्ञापन
Riteish Deshmukh recycles his mother old saree for Diwali clothes for kids
रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा - फोटो : सोनी टीवी

रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया बीते कई दिनों ऐसे काम कर रहे हैं जिसके लिए उनकी खूब तारीफ हो रही है। कुछ महीनों पहले ही दोनों ने शाकाहारी बनने का फैसला किया था। अब दोनों जैविक खेती भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
Riteish Deshmukh recycles his mother old saree for Diwali clothes for kids
जेनेलिया डिसूजा, रितेश देशमुख - फोटो : फाइल

जेनेलिया और रितेश की जोड़ी बॉलीवुड के परफेक्ट कपल में से गिनी जाती है। दोनों साल 2012 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों के दो बेटे रियान और राहिल हैं।

हसीन वादियों में इस तरह दिवाली मना रही हैं करीना कपूर, सैफ और तैमूर भी कर रहे खूब एन्जॉय

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed