फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हसीन वादियों में इस तरह दिवाली मना रही हैं करीना कपूर, सैफ और तैमूर भी कर रहे खूब एन्जॉय

Sat, 14 Nov 2020 06:47 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 14 Nov 2020 06:47 PM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor celebrate Diwali with Saif Ali Khan and Taimur in Dharamshala Malaika and Jacqueline join them
करीना कपूर, सैफ अली खान, तैमूर - फोटो : इंस्टाग्राम

दिवाली पर सेलेब्स के शुभकामनाएं देने का सिलसिला शुरू हो चुका है। हर स्टार अपने फैंस के साथ इस त्योहार की खुशियां साझा कर रहा है। इस खास मौके पर करीना कपूर खान और अपने बेटे तैमूर के साथ धर्मशाला पहुंच गई हैं। वहीं  सैफ अली खान भी डलहौजी में शूटिंग को निपटाने के बाद धर्मशाला पहुंच गए हैं। करीना ने दिवाली सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। 

Kareena Kapoor celebrate Diwali with Saif Ali Khan and Taimur in Dharamshala Malaika and Jacqueline join them
करीना, मलाइका, सैफ, जैकलीन - फोटो : इंस्टाग्राम

करीना कपूर और सैफ अली खान के साथ दिवाली मनाने मलाइका अरोड़ा और जैकलीन फर्नांडीज भी धर्मशाला पहुंच गई हैं। करीना ने अपने इंस्टाग्राम से एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह मलाइका के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में सैफ, मलाइका और जैकलीन के साथ दिख रहे हैं।

Kareena Kapoor celebrate Diwali with Saif Ali Khan and Taimur in Dharamshala Malaika and Jacqueline join them
करीना कपूर, सैफ अली खान, तैमूर - फोटो : इंस्टाग्राम

वहीं करीना ने एक वीडियो भी साझा किया है। इसमें वह सैफ और तैमूर के साथ आग के सामने बैठी हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए करीना ने लिखा है, 'सभी को दिवाली की शुभकामनाएं। सुरक्षित रहें, खुश रहें।'

View this post on Instagram

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor celebrate Diwali with Saif Ali Khan and Taimur in Dharamshala Malaika and Jacqueline join them
करीना कपूर - फोटो : instagram/kareena_fan

करीना कपूर जल्द ही दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इन दिनों वह अपनी सेकेंड प्रेग्नेंसी को खूब एन्जॉय कर रही हैं। इसके अलावा वह अपने शो की शूटिंग भी कर रही हैं। सेट से अक्सर करीना की तस्वीरें सामने आती रहती हैं।

विज्ञापन
Kareena Kapoor celebrate Diwali with Saif Ali Khan and Taimur in Dharamshala Malaika and Jacqueline join them
करीना कपूर - फोटो : instagram

काम की बात करें तो करीना कपूर आखिरी बार दिवंगत अभिनेता इरफान खान के साथ फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आई थीं। बीते दिनों उन्होंने आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग पूरी की थी। 

दिवाली पर कंगना रणौत ने किया अपनी भाभी का स्वागत, बोलीं- हमारे घर देवी आ रही हैं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed