फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: आम्रपाली दुबे की फिल्म के मुहूर्त पर पहुंचे बीजेपी सांसद रवि किशन, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें

Tue, 05 Jul 2022 06:56 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 05 Jul 2022 06:56 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri: BJP MP Ravi Kishan inaugrated new Film Daag Ago Laanchan starring amrapali dubey as she supported nirhua
आम्रपाली दुबे की फिल्म के मुहूर्त में पहुंचे रवि किशन - फोटो : social media

बॉलीवुड और साउथ से अलग भोजपुरी इंडस्ट्री का अपना अलग जलवा है। हम बात कर रहे हैं निरहुआ, पवन सिंह और खेसारी लाल जैसे सितारो से सजी 'भोजपुरी इंडस्ट्री' का। धीरे-धीरे भोजपुरी फिल्मों और गानों की लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इस इंडस्ट्री से जुड़े सितारे अब न केवल मनोरंजन जगत में, बल्कि राजनीति में भी अपना दमखम दिखा रहे हैं। आलम यह है कि बीते कुछ सालों में तीन कलाकार संसद पहुंच चुके हैं। मनोज तिवारी से लेकर रवि किशन और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को दर्शकों से मिलते प्यार की वजह से उनके क्षेत्र का राजनीतिक प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है। इतना ही नहीं अब इन सेलेब्स को बड़ी-बड़ी फिल्मों के मुहूर्त के लिए भी आमंत्रित किया जाने लगा है। हाल ही में ऐसा ही कुछ भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार रवि किशन ने किया, जिसमें आम्रपाली दुबे मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं।

Bhojpuri: BJP MP Ravi Kishan inaugrated new Film Daag Ago Laanchan starring amrapali dubey as she supported nirhua
रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश बना शूटिंग हब
बीजेपी सांसद रवि किशन ने हाल ही में भोजपुरी फिल्म ‘दाग एगो लांछन’का मुहूर्त किया। विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही इस फिल्म का मुहूर्त उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर परिसर में किया गया है। इसके साथ ही फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। इस खास मौके पर रवि किशन ने उत्तर प्रदेश में बढ़ रही फिल्मों की शूटिंग के बारे में भी बात की है। रवि किशन ने कहा, 'उत्तर प्रदेश फिल्मों की शूटिंग का हब बनता जा रहा है, वहीं गोरखपुर में तो कई फिल्मों की शूटिंग की जा रही है। यह हमारे राज्य के लिए बहुत ही अच्छा संकेत है। यहां की नेचुरल ब्यूटी फिल्म निर्माताओं को पसंद आ रही है।'

Bhojpuri: BJP MP Ravi Kishan inaugrated new Film Daag Ago Laanchan starring amrapali dubey as she supported nirhua
वाराणसी में रवि किशन - फोटो : अमर उजाला

भोजपुरी का जादू हर तरफ  
भोजपुरी के साथ-साथ हिंदी फिल्म में अपनी एक्टिंग का दम दिखाने वाले अभिनेता और सांसद रवि किशन ने उत्तर प्रदेश के साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री की भी जमकर तारीफ की। फिल्म इंडस्ट्री की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, 'भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की वजह से नए रोजगार के अवसर उत्पन्न हो रहे हैं। स्थानीय कलाकारों को अब यहीं काम करने का मौका मिल रहा है। इसके लिए उन्हें  मुंबई या अन्य जगह नहीं जाना पड़ रहा।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nishant Ujjwal (@prashantnishant)

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri: BJP MP Ravi Kishan inaugrated new Film Daag Ago Laanchan starring amrapali dubey as she supported nirhua
आम्रपाली दुबे - फोटो : सोशल मीडिया

यह होगी फिल्म की स्टार कास्ट 
फिल्म 'दाग एगो लांछन' का निर्देशन जहां प्रेमांशु सिंह कर रहे हैं। वहीं निशांत उज्ज्वल ने इस फिल्म का निर्माण किया है। मनोज कुशवाहा द्वारा लिखी गई इस फिल्म में भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। जानकारी के लिए बता दें कि बीजेपी उम्मीदवार और अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के प्रचार में आम्रपाली दुबे ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया था। उसका ही नतीजा है कि अब बीजेपी उनको काफी सपोर्ट करती नजर आ रही है। आम्रपाली दुबे के अलावा इस फिल्म में रितेश पांडेय, रक्षा गुप्ता, अमित शुक्ला, रंभा साहनी, विक्रांत सिंह राजपूत, निशा तिवारी, बबलू पंडित, सत्य प्रकाश और ज्योति कलश जैसे कलाकार भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed