फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sara Ali Khan: लंदन की सड़कों पर भाई इब्राहिम के साथ सैर-सपाटा कर रहीं सारा, तस्वीरों पर आ जाएगा किसी का भी दिल

Tue, 05 Jul 2022 06:17 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 05 Jul 2022 06:17 PM IST
विज्ञापन
Sara Ali Khan vacationing in London shares photos with brother Ibrahim Ali Khan
सारा अली खान-इब्राहिम अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी दिलचस्प तस्वीरें यहां साझा करती नजर आती हैं। फैंस भी उनकी तस्वीरों पर खूब प्यार लुटाते हैं। एक बार फिर सारा की सोशल मीडिया तस्वीरें वायरल हो रही हैं। बता दें कि सारा इन दिनों लंदन में छुट्टियां मना रही हैं। इस दौरान उनके भाई इब्राहिम अली खान भी उनके साथ हैं। सारा ने सोशल मीडिया पर इब्राहिम के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की है, जो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है।

Sara Ali Khan vacationing in London shares photos with brother Ibrahim Ali Khan
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

सारा ने पोस्ट में कुल तीन तस्वीरें और एक वीडियो साझा की हैं। पहली तस्वीर में वह भाई इब्राहिम के साथ लंदन की सड़क पर पोज देती नजर आ रही हैं। इब्राहिम ने जहां नीले रंग की जींस और नीले ही रंग की स्वीटशर्ट पहनी है, वहीं सारा ने ब्लू जींस के साथ नियोन कलर की जैकेट पहनी हुई है। सारा के हाथ में कोई ड्रिंक भी नजर आ रही है। दोनों भाई-बहन का लुक शानदार लग रहा है। दूसरी तस्वीर में सारा अकेले नजर आ रही हैं। ऐसा लग रहा है कि वह कार में बैठी हैं। वहीं तीसरी फोटो में वह एक पेड़ के सहारे खड़े होकर पोज दे रही हैं।

Sara Ali Khan vacationing in London shares photos with brother Ibrahim Ali Khan
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

सारा अली खान ने यह तस्वीर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की है। उन्होंने इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'समर वाइब विद माय ट्राइब, काइंडली लाइक शेयर एंड सब्सक्राइब'। इसके साथ सारा ने इंद्रधनुषी इमोजी भी पोस्ट किया है। सारा की यह पोस्ट फैंस को बेहद पसंद आ रही है।

View this post on Instagram

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

विज्ञापन
विज्ञापन
Sara Ali Khan vacationing in London shares photos with brother Ibrahim Ali Khan
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

सारा अली खान सोशल मीडिया के जरिए लंदन से लगातार अपने फैंस को पल-पल की अपडेट दे रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी वर्कआउट करते हुए की तस्वीरें भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा की थीं। इनमें वह जिम में पसीना बहाती नजर आईं। यह तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं। काम की बात करें तो सारा जल्द ही लक्ष्मण उटेकर के रोामांस ड्रामा में विकी कौशल के साथ नजर आएंगी। फिलहाल इसका टाइटल तय नहीं हुआ है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed