{"_id":"62c42a579697ff5a21288ce0","slug":"cancer-survivor-chhavi-mittal-angry-at-netizens-who-troll-her-for-seeking-sympathy-shared-post-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chhavi Mittal: कैंसर सर्वाइवर छवि मित्तल को ट्रोल करना यूजर को पड़ा भारी, अभिनेत्री ने यूं दिया करारा जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Chhavi Mittal: कैंसर सर्वाइवर छवि मित्तल को ट्रोल करना यूजर को पड़ा भारी, अभिनेत्री ने यूं दिया करारा जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Tue, 05 Jul 2022 06:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
छवि मित्तल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री छवि मित्तल ने कुछ समय पहले ही खुलासा किया था कि वह ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। हालांकि, छवि की सर्जरी हो चुकी है और अब वह धीरे-धीरे रिकवर हो रही हैं। छवि मित्तल ने अपने इन मुश्किल दिनों के बारे में सोशल मीडिया पर खुलकर बात की थी। वह लगातार अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही हैं। लेकिन अब अभिनेत्री को इसी वजह से ट्रोल होना पड़ा है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने छवि मित्तल पर सिम्पथी लेने का आरोप लगाया है, जिस पर अभिनेत्री ने भी करारा जवाब दिया।
2 of 4
छवि मित्तल
- फोटो : सोशल मीडिया
छवि मित्तल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो एक यूजर का स्क्रीनशॉट है। इस पोस्ट के साथ छवि मित्तल ने लिखा है कि यह कमेंट मेरी उस पोस्ट का है, जिसमें मैंने अपने ब्रेस्ट कैंसर का खुलासा किया था। इस दौरान लोगों ने मुझे लेकर काफी सारे कमेंट किए हैं। मैंने अपनी मर्जी से ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी को नहीं चुना है। यहां दुख की बात यह है कि इतनी बड़ी बीमारी होने के बाद भी आप अपनी हालत को शब्दों में बयां नहीं कर सकते हैं।
3 of 4
छवि मित्तल
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे अभिनेत्री ने बताया कि यहां तक कि आपका सबसे करीबी शख्स भी यह महसूस नहीं कर सकता है। आप इस बात का अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं कि इसके बारे में लोगों को बताने में मुझे कितनी हिम्मत की जरूरत पड़ी है। अभिनेत्री ने आगे बताया कि मुझमें हिम्मत थी और इसी वजह से मैंने इस बारे में बात की। लेकिन आप लोग तो इस कैंसर के मरीज को भी ट्रोल कर रहे हैं। अभिनेत्री के मुताबिक, लोग उनकी जिंदगी में निगेटिविटी घोल रहे हैं।
गौरतलब है कि छवि मित्तल जब अस्पताल में चेस्ट पर लगी चोट का इलाज करवाने गई थीं तब उन्हें कैंसर के बारे में पता चला था। इसके बाद अभिनेत्री का तुरंत इलाज करवाया गया। लेकिन अपने इलाज के दिनों में छवि ने अपने पॉजिटिव एटीट्यूड से हर किसी को हैरान कर दिया। उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें वह अस्पताल में डांस करती दिखी थीं। फैंस ने छवि के हौसले की खूब तारीफ की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।