फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Samantha Bollywood Debut: बॉलीवुड में अपना जादू चलाने को तैयार सामंथा, इस एक्टर की फिल्म से करेंगी डेब्यू!

Tue, 05 Jul 2022 06:04 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 05 Jul 2022 06:04 PM IST
विज्ञापन
Samantha Ruth Prabhu is ready for her Bollywood debut with Ayushmann Khurrana Film
सामंथा - फोटो : सोशल मीडिया

'द फैमिली मैन 2' में अपनी एक्टिंग से सभी को प्रभावित करने के बाद सामंथा रूथ प्रभु अब बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। जानकारी के मुताबिक सामंथा जल्द ही आयुष्मान खुराना के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती नजर आने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू के लिए फिल्म भी साइन कर ली है। 

Samantha Ruth Prabhu is ready for her Bollywood debut with Ayushmann Khurrana Film
आयुष्मान खुराना, सामंथा - फोटो : सोशल मीडिया

नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह फिल्म दिनेश विजन के प्रोडक्शन हाउस द्वारा बनाई जाएगी। कहा जा रहा है कि इसकी कागजी कार्रवाई पूरी हो चुकी है और फिलहाल शूटिंग की समय-सीमा और तारीखों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स ने फिलहाल अभी सब कुछ छुपा कर रखा है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक फ्लोर पर जा सकती है और यह 2023 के अंत में रिलीज होगी।

Samantha Ruth Prabhu is ready for her Bollywood debut with Ayushmann Khurrana Film
सामंथा - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि सामंथा ने अपनी दूसरी हिंदी फिल्म भी साइन की है। यह एक माइथालॉजिकल फिल्म होगी जो जिसकी शूटिंग साल 2023 में शुरू हो सकती है। फिल्मी गलियारों में चल रही चर्चाओं की मानें तो यह कहा जा रहा है कि वह करण जौहर की अगली फिल्म के लिए अक्षय कुमार के साथ नजर आ सकती हैं। दोनों जल्द ही करण के चैट शो में एक साथ नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Samantha Ruth Prabhu is ready for her Bollywood debut with Ayushmann Khurrana Film
सामंथा - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि सामंथा साउथ फिल्म इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। हाल ही में फिल्म पुष्पा में उनका गाना 'ऊ अंतावा' काफी हिट साबित हुआ था। गाने में अपने सिजलिंग परफॉर्मेंस से उन्होंने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। एक्ट्रेस जल्द ही विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म कुशी में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म इस साल 23 दिसंबर को रिलीज करने की तैयारी है। फिल्म का निर्देशन सिवा निरवाना ने किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed