भोजपुरी स्टार और सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ सांसद बनने के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में भोजपुरी फिल्म की शूटिंग कर रहे है। इस क्षेत्र से सांसद बनने के बाद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा था कि वह अपनी सभी फिल्मों की शूटिंग आजमगढ़ में ही करेंगे ताकि शूटिंग के साथ साथ स्थानीय लोगों की समस्याओं को भी दूर सकें। वह चुनाव जीतने के बाद पहली भोजपुरी फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुके है। इस फिल्म से पहले उन्होंने मुंबई में हंसल मेहता की वेब सीरीज 'स्कैम 2003 द तेलगी स्टोरी' की शूटिंग में हिस्सा लिया था।
Bhojpuri Film City: निरहुआ ने आजमगढ़ में लगाया भोजपुरी का तंबू, सांसद बनने के बाद पहली बार पहुंचे शूटिंग पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनेश लाल यादव निरहुआ अपने संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ के पास किशुनदासपुर गांव में अपनी नई भोजपुरी फिल्म की शूटिंग कर रहे है। फिल्म का शीर्षक अभी फाइनल नहीं है। इस फिल्म के निर्माता जयंत घोष है जो खेसारी लाल यादव को लेकर भोजपुरी फिल्म 'बागी' और दिनेश लाल यादव निरहुआ को लेकर भोजपुरी फिल्म 'गोवर्धन' का निर्माण कर चुके है। आजमगढ़ में जिस फिल्म की शूटिंग चल रही है, वह उनके प्रोडक्शन की तीसरी फिल्म है, जिसका निर्देशन मंजुल ठाकुर कर रहे है। इस फिल्म में दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ आम्रपाली दूबे और काजल राधवानी काम कर रही हैं।
आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने आजमगढ़ लोकसभा की सभी समस्याओं पर काम करने का भरोसा दिलाया था। चुनाव के दौरान उन्होंने लगभग 22 फिल्में साइन की थी, जिसमे से वह उनमें से पहली फिल्म की शूटिंग आजमगढ़ में कर रहे है। उन्होंने कहा था कि वे सभी भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग आजमगढ़ में ही करेंगे, ताकि शूटिंग के साथ साथ स्थानीय जनता की समस्याओं को भी दूर कर सके।
मिली जानकारी के मुताबिक दिनेश लाल यादव निरहुआ ने शूटिंग स्थल पर ही जनता की समस्याओं को सुनने के लिए अलग से एक कैंप की व्यवस्था की है। शॉट से फ्री होने के बाद वह जनता की समस्याओं को सुनते हैं। और, वहीं से समस्या से संबंधित विभाग को फोन करके जनता की समस्या को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं। लोग यहां जमीन से जुड़े विवाद, पारिवारिक समस्या और सरकार से मिलने वाले मुआवजे को लेकर दिनेश लाल यादव निरहुआ से मिल रहे हैं।
दिनेश लाल यादव निरहुआ आजमगढ़ शहर से 10 किलोमीटर की दूरी पर किशुनदासपुर में शूटिंग कर रहे है। शूटिंग स्थल के बारे में स्थानीय जनता को एक दिन पहले ही सूचित कर दिया जाता है कि जिसकी जो भी समस्या हो, वो मिले। शूटिंग से पचास मीटर की ही दूरी पर एक कैंप बनाया गया है। जहां पर दिनेश लाल यादव निरहुआ जनता की समस्याओं को सुनते है। आजमगढ़ में शूटिंग को लेकर दिनेश लाल यादव निरहुआ कहते है कि आजमगढ़ में शूटिंग करने से उन्हें जनता के बीच रहने का मौका मिलेगा और शूटिंग के साथ साथ दिन भर जनता से जुड़े रहेंगे।