{"_id":"5a65b43c4f1c1b88268b5f1b","slug":"bhojpuri-film-dabangg-sarkar-hero-khesari-lal-yadav-lose-10-kg-weight","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्म 'दबंग...' के लिए सलमान खान नहीं इस सुपरस्टार ने घटाया 10 किलो वजन, अब ऐसे आएंगे नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्म 'दबंग...' के लिए सलमान खान नहीं इस सुपरस्टार ने घटाया 10 किलो वजन, अब ऐसे आएंगे नजर
Mon, 22 Jan 2018 03:39 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 22 Jan 2018 03:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म 'दबंग' का नाम सुनते ही लोगों को बॉलीवुड के चुलबुल पांडे यानि सलमान खान की याद आ जाती है लेकिन इस दबंग में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की बात हो रही है। जी हां, एक्टर खेसारी लाल यादव को लेकर बन रही अब तक की सब से महंगी भोजपुरी फिल्म 'दबंग सरकार' की शूटिंग जल्द ही शुरू होने जा रही है।
खेसारी लाल यादव ने बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को टक्कर देने के लिए पूरी तैयारी कर ली है और वह कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। फिल्म की शूटिंग 10 फरवरी से लखनऊ में शुरू होगी। फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए इसमें एक्शन के ऊपर बहुत ध्यान दिया जा रहा है। फिल्म के डायरेक्टर योगेश राज मिश्रा ने बताया कि उन्होंने साल भर से ज्यादा का समय इसकी स्क्रिप्ट पर लगाया है। हर चीज पर करीबी से नजर रखी गई है और पूरी तैयारियां की गई हैं।
3 of 4
इस फिल्म को लेकर खेसारी लाल यादव भी बहुत उत्साहित हैं। वह अपने बॉडी पर खूब मेहनत कर रहे हैं और बाइसेप्स के साथ ही सिक्स पैक एब्स पर भी काम कर रहे हैं। अब तक खेसारी लाल यादव 10 किलो वजन घटा चुके हैं। उनका वजन 72 किलो हो गया है।
आपको बता दें कि फिल्म 'दबंग सरकार' में खेसारी लाल पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आने वाले है। फिल्म में खेसारी लाल यादव के साथ आकांक्षा अवस्थी, संजय पांडेय और समर्थ चतुर्वेदी भी नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।