फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉक्स ऑफिस पर 'पद्मावत' को टक्कर देगी 'पाकिस्तान में जय श्रीराम', रोचक होगा मुकाबला

Wed, 24 Jan 2018 08:09 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 24 Jan 2018 08:09 AM IST
विज्ञापन
bhojpuri film pakistan mein jai sri ram will compete with padmaavat

बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' को आखिरकार सुप्रीम कोर्ट ने रिलीज करने का आदेश दे दिया है। अब यह फिल्म 25 जनवरी 2018 को रिलीज हो रही है। हालांकि दिलचस्प बात यह है कि इसका मुकाबला भोजपुरी फिल्म 'पाकिस्तान में जय श्रीराम' से होने जा रहा है। फिल्म 'पाकिस्तान में जय श्रीराम' भी गणतंत्र दिवस पर बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में रिलीज होगी। इस फिल्म में विक्रांत सिंह और मोनालिसा की जोड़ी नजर आएगी।



पढ़ेंः अब तीन बच्चों की मां के साथ रोमांस करेंगे सलमान खान, 'दंबग 3' में दिखेगा नया रूप

bhojpuri film pakistan mein jai sri ram will compete with padmaavat

फिल्म 'पाकिस्तान में जयश्रीराम' पाकिस्तान में रह रहे हिंदुओं के दर्द को बयां करती है जिसमें दिखाया गया है कि किस तरह पाकिस्तान में बैठकर आतंक फैलाने वाले वहां रह रहे हिंदुओं को मंदिर जाने की भी अनुमति नहीं देते। वहां एक हनुमान मंदिर को पुजारी की हत्या करने के बाद बंद कर दिया जाता है ताकि कोई हिंदू वहां दर्शन न कर सके। फिल्म में गो हत्या और तीन तलाक जैसे संवेदनशील मुद्दों को भी दिखाया जाएगा।

bhojpuri film pakistan mein jai sri ram will compete with padmaavat

'गदर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बना चुके भूपेंद्र सिंह इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि उन्हें खुशी है कि उनकी फिल्म 'पद्मावत' से टकरा रही है। एक तरफ खिलजी की कहानी है और दूसरी तरफ पाकिस्तान में रह रहे हिंदुओं की व्यथा।

पढ़ेंः फिल्म 'दबंग...' के लिए सलमान खान नहीं इस सुपरस्टार ने घटाया 10 किलो वजन, अब ऐसे आएंगे नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
bhojpuri film pakistan mein jai sri ram will compete with padmaavat

बिग बॉस के बाद पहली बार विक्रांत सिंह और मोनालिसा एकसाथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन रमाकांत प्रसाद ने किया है। फिल्म की शूटिंग अमेठी में की गई है। देखें ट्रेलर-

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed