फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस भोजपुरी गाने में खेसारी लाल यादव और अंजना सिंह का दिखा बोल्ड अंदाज, लोगों को पसंद आई केमिस्ट्री

Sun, 13 Dec 2020 02:28 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 13 Dec 2020 02:28 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri gana video anjana singh and khesari lal yadav song lagai rajaji killi
खेसारी लाल यादव, अंजना सिंह - फोटो : यूट्यूब

पंजाबी और हिंदी गानों के बाद अब भोजपुरी गाने भी खूब सुने जाते हैं। भोजपुरी गानों और फिल्मों की एक बड़ी फैन फॉलोइंग है। इसी कड़ी में चलिए एक ऐसा ही गाना सुनाते हैं जो इंडस्ट्री के दो बड़े सुपरस्टार पर फिल्माया गया है और लोगों ने जिन्हें खूब पसंद किया।  

Bhojpuri gana video anjana singh and khesari lal yadav song lagai rajaji killi
खेसारी लाल यादव, अंजना सिंह - फोटो : यूट्यूब

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के दो बड़े कलाकार खेसारी लाल यादव और अंजना सिंह का गाना 'लगाई राजा जी किल्ली' ने यूट्यूब पर तहलका मचा दिया। इसमें दोनों के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री दिखती है। गाना तो वैसे कुछ महीने पहले रिलीज हुआ था लेकिन यह जब भी बजता है लोग इस पर झूमने लगते हैं।

Bhojpuri gana video anjana singh and khesari lal yadav song lagai rajaji killi
खेसारी लाल यादव, अंजना सिंह - फोटो : यूट्यूब

अंजना सिंह ने लाल रंग की साड़ी पहनी है जबकि खेसारी लाल ने ग्रीन कलर की टीशर्ट के साथ सफेद रंग का पैंट पहना हुआ है। इसमें अंजना और खेसारी का बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है। यह गाना भोजपुरी फिल्म 'लहू पुकारेला' का है। फिल्म में खेसारी लाल यादव, अंजना सिंह, मनोज द्विवेदी, किरण यादव और अनूप अरोड़ा मुख्य भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri gana video anjana singh and khesari lal yadav song lagai rajaji killi
अंजना सिंह - फोटो : instagram/anjana_singh_

बता दें कि अंजना सिंह भोजपुरी फिल्मों का जाना पहचाना चेहरा हैं। वह कई टीवी सीरियल में भी काम कर चुकी हैं। साल 2012 में अंजना सिंह ने फिल्म 'एक और फौलाद' से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी तस्वीरें साझा करती रहती हैं जहां उनका अलग अलग अंदाज देखने को मिलता है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anjana Singh (@anjana_singh_)

विज्ञापन
Bhojpuri gana video anjana singh and khesari lal yadav song lagai rajaji killi
खेसारी लाल यादव - फोटो : Instagram
खेसारी लाल यादव अपनी फिल्मों और गानों के अलावा सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर बोलने की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। हाल ही में किसान आंदोलन को लेकर उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत की आलोचना की थी। खेसारी लाल यादव ने कंगना रणौत को ट्विटर पर जमकर खरी खोटी सुनाई थी।भोजपुरी में लिखा उनका ये ट्वीट वायरल हो गया था।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed