Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
therse bollywood and television stars will be remembered always sushant singh rajput meena kumari smita patil and many more
{"_id":"5fd5ca1b8ebc3e435813c857","slug":"therse-bollywood-and-television-stars-will-be-remembered-always-sushant-singh-rajput-meena-kumari-smita-patil-and-many-more","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यकीन ही नहीं होता कम उम्र में ही दुनिया से चले गए ये 10 बॉलीवुड स्टार्स, किसी ने की आत्महत्या तो कोई बिल्डिंग से गिरा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
यकीन ही नहीं होता कम उम्र में ही दुनिया से चले गए ये 10 बॉलीवुड स्टार्स, किसी ने की आत्महत्या तो कोई बिल्डिंग से गिरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड इंडस्ट्री जितनी चकाचौंध सी दिखाई देती है, उतने ही रहस्य उसमें शामिल होते हैं। हाल ही में द डर्टी पिक्चर और लव सेक्स और धोखा जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री आर्या बनर्जी का निधन हो गया है। उनके कोलकाता स्थित घर में उनका शव मिला। उन्होंने खुदकुशी की या उनका मर्डर हुआ, ये बात अब तक सामने नहीं आई है। ऐसे ही कई और कलाकार भी बहुत छोटी सी उम्र में इस दुनिया को छोड़कर चले गए, जिनमें से कुछ की मौत का कारण साफ नहीं हुआ। आइए ऐसे ही कुछ कलाकारों के बारे में आज जानते हैं...
2 of 11
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो)
- फोटो : Instagram
केदारनाथ, छिछोरे, ड्राइव और काई पो चे जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से लाखों लोगों को अपना फैंस बनाने वाले सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं रहे। सुशांत का महज 34 साल की उम्र में ही निधन हो गया। अभिनेता ने 14 जून को अपने बांद्रा स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत सिंह की मौत के बाद देश में बॉलीवुड के खिलाफ एक मोर्चा खोल लिया गया था, हालांकि बाद में सब ठंडा पड़ गया। जांच में पता चला कि सुशांत ड्रग्स लेते थे, इसके बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती समेत कई बड़े सेलेब्स को ड्रग लेने पर हिरासत में लिया था।
3 of 11
जिया खान
गजनी, निशब्द और हाउसफुल जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री जिया खान ने भी अपने जुहू स्थित पर आत्महत्या कर ली थी। तीन जून 2013 को जिया खान इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कहकर चली गई थी। उनके घर से उस समय कुछ नोट्स भी मिले थे, जिसमें उन्होंने ब्वॉयफ्रेंड आदित्य पंचोली की ओर से धोखा देने की बात लिखी थी। इसके अलावा नोट्स में लापरवाही से अबॉर्शन करने की भी बात लिखी थी। हालांकि सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के दौरान कई बार जिया खान की मौत को लेकर भी सवाल उठाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
दिव्या भारती
90 के दशक में सबसे पॉपुलर अभिनेत्रियों में से एक दिव्या भारती महज 19 साल की उम्र में ही इस दुनिया को छोड़ कर चली गई थीं। दिव्या भारती की मौत उनकी बिल्डिंग की छत से गिरने से हुई थी। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि वो नशे की हालत में थीं और बालकनी से फिसलकर नीचे गिर गई थीं तो कुछ लोग इसे हत्या बताते हैं। दिव्या भारती की मौत आज भी कई लोगों के लिए किसी मिस्ट्री से कम नहीं है।
विज्ञापन
5 of 11
प्रत्युषा बनर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
बालिका वधु में आनंदी का किरदार निभाने वाली प्रत्युषा बनर्जी ने अपने घर में फांसी लगाकर हत्या कर ली थी। प्रत्युषा बनर्जी ने अपने अभिनय से लोगों के दिलों पर राज किया था लेकिन अपनी निजी जिंदगी में शायद वो शोहरत नहीं हासिल कर पाईं। प्रत्युषा बनर्जी महज 25 साल की थीं, जब इस दुनिया से उन्होंने हमेशा के लिए विदा लिया। प्रत्युषा बनर्जी अभिनेता राहुल राज सिंह के साथ रिलेशनशिप में थीं और मौत से कुछ देर पहले उन्होंने राहुल को मरने की धमकी दी थी। दोनों की चैट सामने के बाद राहुल को रिमांड पर लिया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।