ऐसा कई बार देखने को मिलता है जब किसी बॉलीवुड सितारे का नाम वोटर लिस्ट में या फिर आधार कार्ड में गलत आईडी से होता है। कुछ समय पहले भी खबर आई थी जब कॉलेज की टॉपर्स की लिस्ट में सनी लियोनी का नाम था। अब एक बार फिर से सनी लियोनी का नाम ऐसे ही एक मामले में आया है लेकिन इस बार एक छात्र ने कॉलेज फॉर्म में मां का नाम सनी लियोनी और पिता का नाम इमरान हाशमी लिखा।
बिहार में छात्र ने कॉलेज फॉर्म में सनी लियोनी को बताया था मां, अब अभिनेत्री ने दिया रिएक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मुजफ्फरपुर में एक छात्र के कॉलेज फॉर्म की फोटो वायरल हुई है। फॉर्म में छात्र ने मां का नाम सनी लियोनी लिखा है जबकि पिता का नाम इमरान हाशमी बताया है। छात्र बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के ग्रेजुएशन सेकेंड ईयर का छात्र है। जब कॉलेज स्टाफ ने फॉर्म में सनी लियोनी और इमरान हाशमी का नाम देखा तो वह भी हैरान रह गए।
छात्र कुंदन कुमार धनराज महतो कॉलेज में पढ़ता है। छात्र के पते में चतुर्भुज लिखा है, जो शहर का रेड लाइट इलाका है। जानकारी के मुताबिक, बिहार यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर इस वक्त ग्रेजुएशन सेकेंड ईयर के परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भरे जा रहे हैं। जब यह खबर वायरल हुई तो इमरान हाशमी और सनी लियोनी ने इस पर अपना रिएक्शन दिया। सनी ने इसे लेकर एक ट्वीट किया, 'ये बच्चा शानदार हैं, इतना बड़ा सपना देखने का एक अपना ही तरीका है इसका, हाहाहा।'
This kids awsome !!!!! Way to dream big :)))))))) XO hahahaha https://t.co/VEkTnsv4VT
इससे पहले इमरान हाशमी ने लिखा कि 'मैं कसम खाता हूं वह मेरा नहीं है।' विश्वविद्यालय से जुड़े लोगों का मानना है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह फॉर्म फर्जी भी हो सकता है। हो सकता है कि किसी ने फोटोशॉप की मदद से यह कारस्तानी की हो और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।
अगस्त 2020 में एक मामला सामने आया था, जब कोलकाता के एक कॉलेज की पहली मेरिट लिस्ट जारी हुई, जिसमें सबसे ऊपर सनी लियानी का नाम था। कोलकाता के आशुतोष कॉलेज के बीए में प्रवेश के लिए लिस्ट वेबसाइट पर जारी की गई थी। लिस्ट में नाम के साथ एप्लीकेशन आईडी और रोल नंबर भी था। इसी लिस्ट में सनी लियोनी को कक्षा 12 बोर्ड परीक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ चार विषयों में 400 या पूर्ण अंक दिए गए थे।