आमतौर पर भोजपुरी गाने डांसिंग नंबर वाले सुनने को मिलते हैं लेकिन हम एक ऐसा गाना सुनाने जा रहे हैं जो भावुक कर देने वाला है। भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का यह नया गाना रिलीज होने के कुछ ही दिनों में सोशल मीडिया पर छा गया है।
भावुक कर देने वाला है खेसारी लाल यादव का नया गाना, रिलीज होते ही इंटरनेट पर मचा रहा धमाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-
- 1
-
Link Copied
गाना ‘जा जा जान’ को खेसारी लाल यादव ने ही अपनी आवाज दी है। इसे अजीत हलचल ने लिखा है और संगीत आशीष वर्मा ने दिया है। गाने को अभी तक 24 लाख से ज्यादा बार देखा गया है। गाने की खासियत यह है कि लोकेशन से लेकर वीडियो शूट सब हाई क्वालिटी में है।
खेसारी लाल गाने में एक प्रेमी की भूमिका में हैं जिसे उनकी गर्लफ्रेंड किसी और के लिए छोड़कर चली जाती हैं। लुक्स की बात करें तो खेसारी लाल यादव इसमें हैंडसम लग रहे हैं। उनके प्रशंसकों को उनका यह नया लुक पसंद आ रहा है।
इन दिनों खेसारी लाल किसान आंदोलन को समर्थन देने को लेकर चर्चा में हैं। दिलजीत दोसांझ के बाद खेसारी ने भी अभिनेत्री कंगना रणौत पर निशाना साधा था। खेसारी लाल यादव ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'ए भाई, ई कंगना के कुछ न बुझाई! न समझ आवे आम, न बुझाये मूली...अ खाली हर बात पे जुबान खूली... किसान लोगिन के आज सबके साथ के जरुरत बा, सब गोटा मिल के बोलीं: जय जवान-जय किसान! बाकी सब के खेसारी के प्रणाम बा।'
खेसारी के इस भोजपुरी ट्वीट का मतलब है कि कंगना को कुछ समझ में नहीं आता है। वह केवल हर बात पर जुबान चलाती हैं। इस समय किसानों को हमारी जरूरत है। तो सभी लोग मिलकर बोलिए जय जवान जय किसान।‘ खेसारी का यह ट्वीट वायरल हो गया था।
कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने घटाया 98 किलो वजन, देखकर हैरान कपिल शर्मा ने कहा- ‘दो आदमी गायब कर दिए’