90 के दौर के मशहूर कॉमेडी शो साराभाई वर्सेज साराभाई को ऑफ एयर हुए काफी समय हो गया लेकिन हाल ही में ये शो चर्चा में आ गया है। ‘साराभाई..... टीवी इंडस्ट्री का वो शो था जिसने टीवी पर दिखाई जाने वाली सास-बहू की कहानी के मायने बदल दिए थे। इस कॉमेडी शो को दर्शको ने काफी पसंद किया था और आज भी इसकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है।
'साराभाई वर्सेज साराभाई' के पाकिस्तानी वर्जन को देखकर राइटर आतिश का फूटा गुस्सा, सोशल मीडिया पर लगाई लताड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साराभाई वर्सेज साराभाई को जमनादास मजेठिया और आतिश कपाड़िया ने मिलकर बनाया था और शो का निर्देशन देवेन भोजानी ने किया था। इस शो में सतीश शाह, रत्ना पाठक, रुपाली गांगुली, सुमित राघवन और राजेश कुमार जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आए थे। शो का पहला सीजन काफी जबरदस्त हिट हुआ था और अब ऑफ एयर होने के बाद एक बार फिर से ये शो चर्चा में आ गया है।
आतिश ने पाकिस्तानी वर्जन को बताया दिन दहाड़े चोरी
बता दें कि शो के लेखक आतिश कपाड़िया ने हाल ही में अपने फेसबुक पेज के माध्यम से खुलासा किया है कि पाकिस्तान में साराभाई वर्सेज साराभाई का ‘अनऑफिशयल रीमेक’ बनाया गया है। उन्होंने कहा कि ये तो दिन दहाड़े चोरी है और पाकिस्तानी एक्टर्स की खराब एक्टिंग देखकर उन्हें रोना आ गया। उन्होंने लिखा कि ये शो बिना इजाजत के बनाया गया है और इसकी फ्री स्ट्रीमिंग भी कर दी गई है।
आतिश ने फेसबुक पर लिखा, 'सुबह की शुरुआत एक फॉरवर्डेड लिंक से हुई। मैंने इस लिंक को खोला तो पाया कि हमारे शो साराभाई वर्सेज साराभाई का वर्ड टू वर्ड फ्रेम टू फ्रेम अनऑफिशयल रीमेक बनाया गया है। ये काम हमारे पड़ोसी का है। इतना ही नहीं उन लोगों ने बिना किसी शर्म के इसकी फ्री वीडियो स्ट्रीमिंग भी कर दी है और मेरी कहानी को बहुत खराब तरीके से पर्दे पर उतारा है।
दोस्तों से की व्यूज ना देने की अपील
आगे आतिश ने लिखा कि, ‘शो से प्रेरित होकर उसकी ही तरह की कहानियां बनाना समझ आता है। कॉमेडी शो खिचड़ी की सफलता देखकर उसकी ही तरह की कहानियां बनाई गई थी। हालांकि समस्या ये थी कि वो उसे बनाने के पीछे के लॉजिक को समझ नहीं पाए। इसी तरह से साराभाई वर्सेज साराभाई का प्रेरित वर्जन भी गलत बनाया गया है, क्योंकि उन्हें लगा कि ये सिर्फ एक क्लास डिफरेंस की कहानी है जबकि ये पूरे शो का सिर्फ एक एंगल है’।