फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 14: अपने पिता के इन आखिरी शब्दों को सुनकर रो पड़ी थीं राखी सावंत, ड्रामा क्वीन ने कही ये बड़ी बात

Wed, 16 Dec 2020 12:37 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 16 Dec 2020 12:37 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Rakhi Sawant remember last word of her father in salman khan show
राखी सावंत - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर अभिनेत्री राखी सावंत हमेशा अपनी बयानबाजी को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों वह सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 14 का हिस्सा हैं। राखी सावंत ने इस शो में एक चैलेंजर के तौर पर एंट्री ली है। इस शो में रहकर वह अक्सर अपने बयानों और खुलासों को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। अब उन्होंने अपने पिता के बारे में बड़ी बात बोली है। 

Bigg Boss 14 Rakhi Sawant remember last word of her father in salman khan show
राखी सावंत - फोटो : Instagram: @rakhisawant2511

राखी सावंत बिग बॉस 14 के घर में बयानबाजी के अलावा अपने खेल और रणनीति की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने शो के अंदर कहा कि वह अपने पिता के आखिरी शब्दों को कभी नहीं भूलती हैं। वह शब्द उन्हें हमेशा याद रहते हैं। यह बात बताते हुए राखी सावंत भावुक भी हो गई थीं। इतना ही नहीं राखी ने यह भी कहा कि उन्होंने अब तक जो भी हासिल किया उसके लिए उनका परिवार उनपर गर्व करता है। 

Bigg Boss 14 Rakhi Sawant remember last word of her father in salman khan show
राखी सावंत - फोटो : social media

अपने पिता को याद करते हुए राखी सावंत ने कहा, 'मेरा खानदान बहुत प्यार करता है मुझे अभी। सब लोग बोलते हैं, तुमने अच्छा किया। मेरे लिए यह खुशी है कि मरते-मरते भी पिता ने बोला था तुमने अच्छा किया। यह मेरे लिए काफी जरूरी था। क्योंकि मैंने बिग बॉस किया था पहला वाला, एक होता है न पूरे खानदान में ऐसा लगता है कि बेटा ही सबकुछ करेगा। बेटी कुछ नहीं कर सकती।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Rakhi Sawant remember last word of her father in salman khan show
राखी सावंत - फोटो : social media

राखी ने आगे कहा, 'बेटी चांद पर पहुंच गई यार, चाहे मैंने कुछ भी किया, हंसाया लोगों को, या लोग कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन बोलते हैं, कुछ किया तो सही न ? सड़क पर बैठकर भीख तो नहीं मांगी न ? और गलत तो नहीं किया न कुछ? सब अलग हैं यार, मैं कभी रोती नहीं हूं, लेकिन इसलिए रोई क्योंकि आखिर में मेरे पिता को लगा कि मैंने कुछ किया अपनी जिंदगी में।'

विज्ञापन
Bigg Boss 14 Rakhi Sawant remember last word of her father in salman khan show
राखी सावंत - फोटो : instagram

सोशल मीडिया पर राखी सावंत के इस खुलासे की काफी चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि वह बिग बॉस के पहले सीजन में बतौर कंटेस्टेंट्स नजर आ चुकी हैं। उस समय भी राखी सावंत के खेल और बयानबाजी ने दर्शकों के दिलों को खूब जीता था। हालांकि अब वह कई पुराने कंटेस्टेंट्स के साथ बिग बॉस 14 में पहुंची हैं। वह इस शो में एक मेहमान के तौर पर नजर आ रही हैं।

पढ़ें: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान दिखेंगे अक्षय के ये भगवा रंग, शुरू हो गई अयोध्या कूच की तैयारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed