खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी अगली फिल्म के लिए एक और खेल खेलने की तैयारी कर ली है। ये खेल वह उत्तर प्रदेश में साल 2022 में खेलने वाले हैं। ये वही साल है जब उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां उफान पर होंगी। इसी राजनीतिक सरगर्मी के बीच अक्षय कुमार अपनी फिल्म ‘राम सेतु’ के टीजर, ट्रेलर और पोस्टर रिलीज करते दिखेंगे। फिल्म की रिलीज की तारीख अक्षय पहले ही तय कर चुके हैं।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान दिखेंगे अक्षय के ये भगवा रंग, शुरू हो गई अयोध्या कूच की तैयारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय के पास लगभग आधा दर्जन से ज्यादा फिल्में हैं। इनमें से कुछ फिल्में ऐसी हैं जो इसी साल पूरी होनी थी लेकिन कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण उन पर काम ही नहीं हो सका। अब अगले साल के लिए अक्षय कुमार काफी मेहनत करने वाले हैं क्योंकि उन्हें अपने पास इकट्ठे हो चुके प्रोजेक्ट्स का निपटारा जल्द से जल्द करना होगा।
बातचीत चलने वाले प्रोजेक्ट तो कई हैं लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह जिस फिल्म पर सबसे ज्यादा मेहनत कर रहे हैं, वह है फिल्म 'राम सेतु'। फिल्म 'राम सेतु' का एलान अक्षय ने इसी दीपावली पर किया और इसकी शूटिंग अयोध्या में करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट भी की।
इस मुलाकात के बाद ही अक्षय ने फिल्म 'राम सेतु' की शूटिंग की योजना को अंतिम रूप दे दिया है। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म की शूटिंग वह अगले साल के मध्य से शुरू कर देंगे। यह फिल्म 2022 में दीपावली पर रिलीज होनी है। अक्षय की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ के अलावा तीन और फिल्मों 'बेलबॉटम', 'पृथ्वीराज' और 'अतरंगी रे' की शूटिंग पूरी हो चुकी है।
अगले महीने वह फिल्म 'बच्चन पांडे' की शूटिंग शुरू करेंगे। इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन, अरशद वारसी, जैकलीन फर्नांडिस और पंकज त्रिपाठी हैं। इसके बाद अक्षय के पास एक फिल्म 'रक्षाबंधन' भी है जिसका निर्देशन आनंद एल राय करेंगे। हालांकि, आनंद ने इस बीच शतरंज चैंपियन विश्वनाथन आनंद की बायोपिक करने का भी फैसला कर लिया है। इन फिल्मों के अलावा अक्षय ने मुदस्सर अजीज, एकता कपूर और भूषण कुमार की फिल्मों को भी ग्रीन सिगनल दे रखा है।
पढ़ें: बिग बॉस 14 नहीं देखतीं शिल्पा शिंदे, शो को लेकर उनके नाम पर फर्जी न्यूज चलाने वालों को अभिनेत्री ने दी ये धमकी