फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

न्यूड फोटो को लेकर मचे बवाल पर मिलिंद सोमन ने अब तोड़ी चुप्पी, केस दर्ज होने की नहीं है जानकारी

Wed, 16 Dec 2020 11:41 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 16 Dec 2020 11:41 AM IST
विज्ञापन
Milind soman reaction on case registered for obscenity after running goa beach
मिलिंद सोमन - फोटो : Instagram: @milindrunning

अभिनेता मिलिंद सोमन अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। पिछले दिनों उनकी एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें वे गोवा बीच पर न्यूड होकर दौड़ रहे थे। तस्वीर सामने आने के बाद मिलिंद विवादों में फंस गए थे। इसके बाद खबर आई कि गोवा पुलिस ने अश्लीलता फैलाने के आरोप में उन पर केस दर्ज किया है। इन सब खबरों पर अब मिलिंद सोमन ने चुप्पी तोड़ी है।

Milind soman reaction on case registered for obscenity after running goa beach
मिलिंद सोमन - फोटो : instagram: milindrunning

मिलिंद ने अपने जन्मदिन पर तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की थी। उस वक्त सोशल मीडिया पर चारों तरफ मिलिंद की चर्चा थी। न्यूड फोटो को लेकर केस दर्ज करने की खबरों पर उन्होंने कहा कि उन्हें न तो इस शिकायत के बारे में कोई जानकारी है और ना ही उन्हें कोई आधिकारिक नोटिस दिया गया है।

Milind soman reaction on case registered for obscenity after running goa beach
मिलिंद सोमन - फोटो : Instagram: @milindrunning

एक वेबसाइट से बात करते हुए मिलिंद सोमन ने कहा कि 'मुझे नहीं पता कि किसी ने मेरे खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मुझे किसी ने इस बारे में नहीं बताया है। ना ही अभी तक मेरे पास कोई नोटिस आया है।' इसके अलावा न्यूड फोटोशूट पर भी मिलिंद ने अपनी प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Milind soman reaction on case registered for obscenity after running goa beach
मिलिंद सोमन - फोटो : Instagram: @milindrunning

मिलिंद ने कहा कि 'मैं कई सालों से न्यूड फोटोशूट करवा रहा हूं। जब मैंने पहली बार किया था तब मैं खबरों में आ गया था। इससे पहले भी मैंने न्यूड फोटोशूट किए हैं। हर बार लोगों की प्रतिक्रियाएं अलग होती हैं। एक न्यूड इंसान क्या है? हमें भगवान ने इसी तरह बनाया है। ऐसा नहीं कि हम इंटरनेट पर न्यूड लोगों को देख नहीं सकते हैं। इंस्टाग्राम पर कई न्यूड फोटोज हैं। हर किसी के अपने सपने होते हैं।'

विज्ञापन
Milind soman reaction on case registered for obscenity after running goa beach
पीएम मोदी, मिलिंद सोमन - फोटो : फाइल

बता दें कि मिलिंद सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अपने मॉडलिंग के दिनों की पुरानी फोटोज साझा करते रहते हैं। 55 की उम्र में भी वे बहुत फिट हैं। पीएम मोदी भी उनकी फिटनेस के कायल हैं। मन की बात में पीएम ने मिलिंद का जिक्र किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed