थप्पड़, बदला, पिंक और मनमर्जियां जैसी हिट फिल्मों में काम करने के बाद तापसी पन्नू ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना ली है। तापसी पन्नू की बेबाकी और बैखौफी इनके किरदार और अभिनय में झलकती है। इसके अलावा तापसी देश में घट रहे राजनैतिक और सामाजिक मुद्दों को लेकर भी बढ़-चढ़कर बोलती हैं। बॉलीवुड में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकीं तापसी ने मुंबई के अंधेरी में 2BHK फ्लैट खरीदा है, जिसमें वो अपनी बहन के साथ शिफ्ट हो गई हैं। आइए उनके घर की कुछ खूबसूरत झलकें देखते हैं...
अंदर से बेहद खूबसूरत है तापसी पन्नू का 2BHK फ्लैट, तस्वीरों में देखिए यूरोपियन कैफे से प्रेरित ये ड्रीम होम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोनों बहनों ने मिलकर इस घर को बेहद खूबसूरती के साथ सजाया है। तापसी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि घर को सजाने के पीछे की प्रेरणा यूरोपियन कैफे से ली गई है, ये बहुत ही कोजी और आरामदायक होते हैं। तापसी और उनकी बहन साल 2018 में ही इस घर में शिफ्ट हो गई थीं।
तापसी ने अपने घर को सजाने में काफी मेहनत की है। तापसी ने मुंबई के अंधेरी में 2BHK फ्लैट भले ही लिया हो लेकिन मुंबई की दौड़ती-भागती जिंदगी में तापसी का घर किसी सुकून से कम नहीं है। तापसी और उनकी बहन घर को खूबसूरत बनाने और सजाने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं।
तापसी के घर में ऐसी कई चीजें हैं जो आपको आकर्षित करेंगी और आपका ध्यान खीचेंगी लेकिन सबसे सुंदर चीज उनके घर में सफेद दीवार पर लगी बड़ी सी घड़ी है, जो बेहद लुभावनी लगती है। ये जगह इन दोनों के घर को सबसे अच्छा फोटो स्पॉट है।
तापसी ने अपने घर की बालकनी भी काफी सुंदर और मनमोहक तरीके से तैयार की है। आप इसे एक बार देख लेंगे तो आपका भी वहां जाने का मन करेगा। तापसी ने बालकनी को पेड़ों और पेटिंग्स से डेकोरेट किया है। बालकनी में फर्श लकड़ी का है और रोजाना सुबह तापसी अपने दिन की शुरुआत यहीं सी करती हैं। इसके अलावा डायनिंग रूम में अलग-अलग रंग की कुर्सियां हैं और टी मेकर के साथ-साथ क्रॉकरी की एक सेल्फ भी है, जो आपको पूरी तरह से कैफे का फील देगा।