{"_id":"5bbb01d4867a55682b4b2b80","slug":"bhojpuri-gana-video-superstar-khesari-lal-yadav-property-and-total-income","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एल्बम रिलीज के लिए खेसारीलाल को लगानी पड़ी थी लिट्टी चोखा की दुकान, आज है इतनी संपत्ति कि...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एल्बम रिलीज के लिए खेसारीलाल को लगानी पड़ी थी लिट्टी चोखा की दुकान, आज है इतनी संपत्ति कि...
Mon, 08 Oct 2018 12:49 PM IST
अपूर्वा राय, अमर उजाला
अपूर्वा राय, अमर उजाला
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
khesari lal yadav
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भोजपुरी सिनेमा को देखने वालों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। अब ये फिल्में यूपी-बिहार के जोनर से निकलकर बड़े शहरों में भी अपनी छाप छोड़ रही हैं। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री भी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है और न ही भोजपुरी फिल्मों के हीरो। बॉलीवुड स्टार्स की तरह भोजपुरी स्टार्स भी अब सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने लगे हैं। अपनी अपकमिंग फिल्म और वीडियो की सारी जानकारी अपने अकाउंट पर फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं लेकिन कई जानकारी ऐसी होती है जिसे वह सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर नहीं कर पाते।
2 of 7
khesari lal yadav
अब खेसारीलाल यादव के गानों और एक्टिंग के दीवाने तो आप होंगे ही साथ ही साथ उनके बारे में हर छोटी बड़ी बात भी फैन होने के नाते जरूर जानना चाहेंगे। इसलिए हमने सोचा आज बात करते हैं खेसारीलाल यादव की संपत्ति के बारे में। भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारीलाल यादव ऐसे एक्टर हैं जिसके नाम से ही फिल्में चल जाती हैं।
3 of 7
khesari lal yadav
भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी सबसे अधिक मांग वाले अभिनेता हैं। फिल्मों के मामलों में वह बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार से भी आगे हैं। पिछले साल उनकी 6 फिल्में रिलीज हुईं। पहली फिल्म 'साजन चले ससुराल' के लिए खेसारी को 11 हजार रुपए मिले थे। 11 हजार से करियर की शुरुआत करने वाले खेसालीलाल यादव को अपनी हर एक फिल्म के लिए कम से कम 40 लाख रुपये तक मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
khesari lal yadav
इसके अलावा खेसारी अपने स्टेज शो और विज्ञापन के लिए भी फेमस हैं जिससे वो काफी मोटी रकम कमाते हैं। एक जमाने में साइकिल के लिए भी तरसने वाले खेसारी के पास आज फॉर्चूनर जैसी महंगी गाड़ियां हैं। इसके अलावा पटना में उनका आलीशान घर भी है। साल में कम से कम 6 से 7 फिल्में करने वाले खेसारी लाल की 1 साल की इनकम 12 करोड़ से ज्यादा है।
विज्ञापन
5 of 7
Khesari Lal Yadav
8 सालों में 11 हजार से 40 लाख तक का सफर करना आसान नहीं था। बता दें खेसारीलाल यादव बेहद गरीब फैमिली से आते हैं। अपनी पहले एलबम के लिए उन्हें लिट्टी चोखा की दुकान खोलनी पड़ी थी। लेकिन आज खेसारीलाल यादव के पास वो सब कुछ है जो उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।