जिस तरह सोशल मीडिया पर भोजपुरी नायकों की अपेक्षा नायिकाओं के फॉलोअर्स ज्यादा हैं, उसी तरह से पढ़ाई के मामले में भी भोजपुरी की नायिकाएं अपने नायकों से आगे हैं। इन दिनों भोजपुरी सिनेमा में खेसारी लाल यादव, पवन सिंह और अरविंद अकेला 'कल्लू' की मार्किट वैल्यू भोजपुरी के बाकी सितारों से बेहतर है। अगर उनकी शिक्षा की बात करें तो खेसारी लाल यादव, पवन सिंह और अरविंद अकेला 'कल्लू' सिर्फ दसवीं पास हैं। लेकिन इनके साथ काम करने वाली भोजपुरी की नायिकाएं पढ़ाई लिखाई में इनसे बहुत आगे हैं। आइए जानते है कि इन दसवीं पास भोजपुरी नायकों की कौन कौन सी नायिकाएं इनसे कितना आगे हैं…
Bhojpuri: हीरोइन बीए पास, हीरो की पढ़ाई सिर्फ हाईस्कूल, जानिए अपने पसंदीदा भोजपुरी सितारों की शैक्षिक योग्यताएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम्रपाली दुबे
वैसे तो आम्रपाली दुबे ज्यादातर दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ फिल्में कर चुकी हैं और निरहुआ के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद भी किया गया। वह पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और अरविंद अकेला कल्लू के साथ भी कई फिल्में कर चुकी हैं। ये तीनों ही दसवीं पास हैं, जबकि आम्रपाली दुबे ने मुंबई के भवन्स कालेज से ग्रेजुएशन किया है।
काजल राघवानी
काजल राघवानी की जोड़ी खेसारी लाल यादव के साथ ज्यादा पसंद की गई है। वह पवन सिंह, अरविंद अकेला कल्लू व भोजपुरी के कई सितारों के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया हैं। काजल राघवानी 11 वर्ष की उम्र से ही एक्टिंग कर रही हैं। भोजपुरी से पहले वह मराठी और गुजराती फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
अक्षरा सिंह
अक्षरा सिंह भी पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, अरविंद अकेला कल्लू सहित भोजपुरी के कई सितारों के साथ काम कर चुकी हैं। मुंबई से ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने एक्टिंग के क्षेत्र में कदम रखा। अक्षरा सिंह सिंगर भी हैं। भोजपुरी फिल्मों के साथ साथ वह काला टीका, सर्विस वाली बहू और पोरस जैसे धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं।
मोनालिसा
मोनालिसा ने कोलकाता विश्वविद्यालय से संस्कृत में ग्रेजुएशन किया है। वह भोजपुरी के पिछले सितारों मनोज तिवारी, रवि किशन और दिनेश लाल यादव निरहुआ के अलावा मौजूदा दौर के सितारों में दसवीं पास एक्टर खेसारी लाल यादव, पवन सिंह और अरविंद अकेला कल्लू के साथ भी कई फिल्में कर चुकी हैं।