फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vijay Deverakonda: फ्लॉप डायरेक्टर के बेटे को ऐसे मिला सुपरस्टार एक्टर का तमगा, जानिए किसने दिया 'राउडी' का पेट नेम

Mon, 09 May 2022 08:33 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Mon, 09 May 2022 08:33 AM IST
विज्ञापन
Vijay Devarakonda Profile: Flop Director Son as Superstar Know Who Has Given the Nickname of Rowdy
विजय देवरकोंडा - फोटो : Instagram

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। 9 मई 1989 को हैदराबाद में जन्मे विजय ने वैसे तो साउथ की एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है, लेकिन 2017 में आई 'अर्जुन रेड्डी' से उन्हें जो पहचान मिली वो सबसे परे है। इस फिल्म के हिंदी रीमेक 'कबीर सिंह' ने भी बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था। वहीं, अब लोगों को विजय देवरकोंडा के बॉलीवुड डेब्यू का भी इंतजार है। वह जल्द ही अनन्या पांडे के साथ 'लाइगर' में दिखाई देंगे। आज अभिनेता के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।

Vijay Devarakonda Profile: Flop Director Son as Superstar Know Who Has Given the Nickname of Rowdy
विजय देवरकोंडा - फोटो : instagram/thedeverakonda

विजय देवरकोंडा का जन्म एक तेलुगू परिवार में हुआ और उनके पिता देवरकोंडा गोवर्धन राव का भी मनोरंजन जगत से गहरा नाता रहा था। उनके पिता टीवी शोज के डायरेक्टर थे, लेकिन सफलता न मिलने पर उन्होंने निर्देशन करना छोड़ दिया था। या यूं कहे कि वह एक फ्लॉप डायरेक्टर साबित हुए थे, लेकिन उनके बेटे ने अपनी मेहनत के बल पर सुपरस्टार का तमगा हासिल कर लिया। विजय को बचपन से ही इस फील्ड में आना था और जब वह चौथी क्लास में थे तभी से स्टोरी भी लिखा करते थे। ग्रेजुेशन खत्म होने के बाद विजय ने थिएटर का रुख किया।

Vijay Devarakonda Profile: Flop Director Son as Superstar Know Who Has Given the Nickname of Rowdy
विजय देवरकोंडा - फोटो : Instagram

विजय देवरकोंडा का नाम राउडी कैसे पड़ा, इसके पीछे भी एक दिलचस्प कहानी है। दरअसल, विजय बचपन में काफी मुंहफट हुआ करते थे, जिस वजह से उनके परिवार के लोग उन्हें राउडी कहकर बुलाने लगे थे। यहीं वजह है कि उनके फैंस भी राउडी कहते हैं। विजय ने अब अपना एक कपड़ों का ब्रांड भी बनाया है, जिसका नाम 'राउडी वियर' है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vijay Devarakonda Profile: Flop Director Son as Superstar Know Who Has Given the Nickname of Rowdy
विजय देवरकोंडा की नेट वर्थ - फोटो : instagram/thedeverakonda

विजय देवरकोंडा ने 2011 में आई फिल्म 'नुव्विला’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में वह सपोर्टिंग एक्टर थे, लेकिन उनके अभिनय को काफी सराहा गया था। इसके बाद 2012 में उन्हें फिल्म 'लाइफ इज ब्यूटीफुल' में छोटा सा रोल मिला था। कुछ फिल्मों में सपोर्टिंग एक्टर के रोल करने के बाद 2016 में विजय को रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'पेली चोपुलु' में लीड रोल मिला। इस फिल्म को तेलुगू बेस्ट फीचर फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था और विजय के अभिनय की भी काफी सराहना हुई थी।

विज्ञापन
Vijay Devarakonda Profile: Flop Director Son as Superstar Know Who Has Given the Nickname of Rowdy
विजय देवरकोंडा - फोटो : Instagram @lupitanyongo
साल 2017 में आई 'अर्जुन रेड्डी' ने विजय देवरकोंडा की किस्मत बदल दी। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया और उनकी लोकप्रियता उत्तर भारत में भी बढ़ गई। इसके बाद से ही उनकी गिनती सुपरस्टार में होने लगी। वह 'नोटा', 'डियर कामरेड', 'मेहनती' और 'वर्ल्ड फेमस लवर' जैसी कई फिल्मों में मुख्य भूमिका निभा चुके हैं।  इसके अलावा वह एक फिल्म निर्माता भी हैं और उनकी प्रोडक्शन कंपनी का नाम हिल एंटरटेनमेंट हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed