फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भोजपुरी: खेसारी और निरहुआ में कौन है सबसे ज्यादा कमाई करने वाला एक्टर, जानिए टॉप 5 स्टार्स की इनकम

Thu, 14 Oct 2021 11:34 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Thu, 14 Oct 2021 11:34 AM IST
विज्ञापन
Bhojpuri: Khesari and Nirhua Who is the highest earning actor in bhojpuri cinema, know the income of top 5 stars
निरहुआ और खेसारी - फोटो : सोशल मीडिया

देश में भोजपुरी स्टार्स की लोकप्रियता किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है। पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, निरहुआ, रवि किशन जैसे कई भोजपुरी स्टार्स हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत के बल पर मुकाम हासिल किया है। आज ये देश की नहीं बल्कि विदेशों में भी अपने गाने की वजह से चर्चा में रहते हैं। हाल के समय में ये एक्टर्स अपनी बॉडी और स्टाइल से बड़े बड़े एक्टर्स को मात देने लगे हैं। इतना ही नहीं ये एक्टर अपनी कमाई को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। एक फिल्म के लिए ये स्टार्स लाखों रुपये चार्ज करते हैं। माना जाता है कि भोजपुरी के ये एक्टर्स जिस भी फिल्म में होते हैं वह पहले से हिट मानी जाती है। ऐसे में इन एक्टर्स को फिल्म के लिए मुंह मांगी फीस मिलती है। लेकिन क्या आपको पता है कि इन स्टार्स में सबसे अधिक फीस चार्ज करने वाला एक्टर कौन है? अगर नहीं, तो चलिए जानते हैं भोजपुरी के टॉप 5 एक्टर्स के बारे में।

Bhojpuri: Khesari and Nirhua Who is the highest earning actor in bhojpuri cinema, know the income of top 5 stars
रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया

रवि किशन
भोजपुरी फिल्मों के अमिताभ बच्चन कहे जाने वाले रवि किशन सिर्फ भोजपुरी फिल्मों तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि बॉलीवुड में भी वह अपनी पहचान बना चुके हैं। रवि किशन भोजपुरी, बॉलीवुड के अलावा साउथ की फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके हैं। वह एक फिल्म के लिए 20 से 50 लाख रुपये तक फीस चार्ज करते हैं।

Bhojpuri: Khesari and Nirhua Who is the highest earning actor in bhojpuri cinema, know the income of top 5 stars
खेसारी लाल यादव - फोटो : instagram/khesari_yadav

खेसारी लाल यादव
खेसारी लाल को भोजपुरी का सलमान खान कहा जाता है। वह अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी आवाज के लिए भी जाने जाते हैं। वह फिल्मों के साथ साथ म्यूजिक एलबम के लिए भी गाते हैं। खेसारी लाल यादव अपनी एक फिल्म के लिए 35 से 40 लाख रुपये चार्ज करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri: Khesari and Nirhua Who is the highest earning actor in bhojpuri cinema, know the income of top 5 stars
भोजपुरी के सबसे महंगे गायक हैं पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

पवन सिंह
पवन सिंह एक्टर के साथ-साथ सिंगर भी हैं। उन्होंने भोजपुरी के कई मशहूर गाने गाए हैं। उनके गाए हुए गाने विदेशों के पब-डिस्को में भी बज चुके हैं। पवन सिंह एक फिल्म के लिए करीबन 30 से 40 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं।

विज्ञापन
Bhojpuri: Khesari and Nirhua Who is the highest earning actor in bhojpuri cinema, know the income of top 5 stars
दिनेश लाल यादव  - फोटो : सोशल मीडिया

दिनेश लाल यादव
दिनेश लाल यादव या निरहुआ भोजपुरी सिनेमा के टॉप एक्टर में से एक हैं। उनकी फिल्में भोजपुरी रिलीज से पहले ही हिट मानी जाती है। आम्रपाली के साथ उनकी जोड़ी को परदे पर खूब पसंद किया जाता है। वह एक फिल्म के लिए करीबन 30 से 35 लाख रुपये फीस लेते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed