फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: सलीम मर्चेंट के साथ धमाल मचाते नजर आएंगे पवन सिंह, इस दिन रिलीज होगा प्रियंका खेरा के साथ एक्टर का रोमांटिक सॉन्ग

Mon, 28 Mar 2022 12:37 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 28 Mar 2022 12:37 AM IST
सार

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रियता अब देशभर में बढ़ती जा रही है। भोजपुरी गानों को अब सिर्फ भोजपुरी ही नहीं बल्कि हिंदी पट्टी के लोग भी बेहद पसंद करने लगे हैं।

विज्ञापन
Bhojpuri: Pawan Singh will be seen in a new romantic song with punjabi actress Priyanka Khera the song will release on 3rd april
पवन सिंह का नया गाना - फोटो : इंस्टाग्राम

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रियता अब देशभर में बढ़ती जा रही है। भोजपुरी गानों को अब सिर्फ भोजपुरी ही नहीं बल्कि हिंदी पट्टी के लोग भी बेहद पसंद करने लगे हैं। यही वजह है कि फैंस बेसब्री से भोजपुरी गानों का इंतजार करते हैं। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के साथ ही यहां के कलाकार भी अब दर्शकों के बीच काफी मशहूर हो चुके हैं। ऐसे में अब यह कलाकार लोकप्रियता के मामले में बॉलीवुड कलाकारों को भी टक्कर देते नजर आते हैं। भोजपुरी के इन्हीं मशहूर कलाकारों में से एक हैं सुपरस्टार पवन सिंह, जिनके गाने दर्शक बड़े चाव से सुनते हैं।

 

Bhojpuri: Pawan Singh will be seen in a new romantic song with punjabi actress Priyanka Khera the song will release on 3rd april
पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

इसी क्रम में अब जल्द ही भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह अपना नया गाना रिलीज करने वाले हैं। हालांकि, इस बार पवन सिंह अकेले नहीं बल्कि बॉलीवुड के मशहूर कंपोजर और सिंगर सलीम मर्चेंट के साथ धमाल मचाते नजर आएंगे। पवन सिंह जल्द ही नए गाने याद आती नहीं में नजर आने वाले हैं। हाल ही में सलीम मर्चेंट ने इस बारे में जानकारी देते हुए नए गाने का एक पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Bhojpuri: Pawan Singh will be seen in a new romantic song with punjabi actress Priyanka Khera the song will release on 3rd april
पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

शेयर किए गए इस पोस्टर के साथ ही गाने के बारे में भी जानकारी दी गई है। सोशल मीडिया पर यह पोस्टर सामने आते ही तेजी से वायरल हो रहा है। सलीम मर्चेंट ने इसे अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के साथ साझा किया है। शेयर किए गए पोस्टर मुताबिक यह गाना 3 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri: Pawan Singh will be seen in a new romantic song with punjabi actress Priyanka Khera the song will release on 3rd april
salim merchant - फोटो : Social Media

इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर करते हुए सलीम मर्चेंट कैप्शन में लिखा, आपके इंतजार की घड़ी खत्म होने जा रही है। यह लीजिए याद आती नहीं का पोस्टर। टीजर बहुत ही जल्द आ रहा है और गाना 3 अप्रैल को रिलीज होगा। सामने आए इस पोस्टर में एक और खास बात नजर आई, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है।

विज्ञापन
Bhojpuri: Pawan Singh will be seen in a new romantic song with punjabi actress Priyanka Khera the song will release on 3rd april
प्रियंका खेरा - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल गाने कि इस पोस्टर में पवन सिंह के साथ पंजाबी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री प्रियंका खेरा नजर आ रही हैं। साथ ही इस पोस्टर में प्रियंका और पवन रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। मीडिया पर अक्सर सक्रिय रहने वाली प्रियंका खेरा आधे- अधूरे, शास्त्री सिस्टर्स और देवांशी जैसे टीवी धारावाहिकों में भी नजर आ चुकी हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed