{"_id":"63218f179d78bf09bd20aa53","slug":"bhojpuri-shilpi-raj-and-pawan-singh-new-song-lal-ghaghra-featuring-namrata-malla-went-viral-on-internet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhojpuri: ‘लाल घाघरा’ में नम्रता मल्ला और पवन सिंह ने मचाया धमाल, रिलीज होते ही इंटरनेट पर छाया गाना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhojpuri: ‘लाल घाघरा’ में नम्रता मल्ला और पवन सिंह ने मचाया धमाल, रिलीज होते ही इंटरनेट पर छाया गाना
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह अपने नए गाने के साथ एक बार फिर हाजिर हो गए हैं। इस बार वह खेसारी लाल यादव की 'पारो' यानी नम्रता मल्ला के साथ थिरकते नजर आ रहे हैं। गाने को कुछ देर पहले ही रिलीज किया गया है, जिसमें पवन सिंह और नम्रता मल्ला की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इस गाने को पवन सिंह ने भोजपुरी की मशहूर सिंगर शिल्पी राज के साथ गाया है। दोनों की आवाज का जादू भी इसे और खूबसूरत बना रहा है।
2 of 4
लाल घाघरा
- फोटो : सोशल मीडिया
'लाल घाघरा' गाने को बुधवार को सारेगामापा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। रिलीज होने के कुछ देर बाद ही गाने ने धमाल मचा दिया है और यह लोगों की जुबां पर चढ़ गया है। गाने में नम्रता मल्ला लाल घाघरे पहन घूंघट ओढ़े एंट्री लेती हैं। इसके बाद पवन सिंह आते हैं और दोनों का जबरदस्त डांस देखने को मिलता है। कुछ ही घंटे पहले रिलीज हुए इस गाने को दर्शकों का भी बेशुमार प्यार मिल रहा है।
3 of 4
लाल घाघरा
- फोटो : सोशल मीडिया
'लाल घाघरा' के बोल विजय चौहान ने लिखे हैं, तो म्यूजिक शुभम राज ने दिया है। वहीं गाने को लेकर यूजर यूट्यूब पर कमेंट कर अपना प्यार दिखा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इनकी आवाज में जरूर को जादू है, जब भी गाते हैं दिल को छू जाते हैं और करोड़ों दिलों पर राज करते हैं', तो दूसरे लिखा, 'आपकी आवाज सुनकर दिल खुश हो जाता है, आप जितने अच्छे गायक हैं उतने अच्छे इंसान भी हैं।' इसके अलावा भी फैंस कमेंट कर गाने की तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
लाल घाघरा
- फोटो : सोशल मीडिया
गाने में पवन सिंह और नम्रता मल्ला की केमिस्ट्री ने हर किसी का दिल जीत लिया है। इस शानदार गाने से रिलीज होते ही कुछ घंटे में ही सनसनी मचा दी है। 'लाल घाघरा' में दोनों का कमाल का डांस देखने को मिल रहा है। इस गाने का म्यूजिक बेहद शानदार है। वहीं, यूट्यूब पर अपलोड किए इस गाने पर लगातार लाइक्स और व्यूज की संख्या भी बढ़ती जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।