फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रितेश पांडे ने एक और भोजपुरी गाने से मचाया धमाल, ‘धक-धक करे जियरवा’ का वीडियो वायरल

Sun, 27 Dec 2020 03:17 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 27 Dec 2020 03:17 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri song video ritesh pandey song dhak dhak kare jiyarwa
रितेश पांडे - फोटो : यूट्यूब

भोजपुरी के गानों का दर्शक वर्ग बढ़ता जा रहा है। भोजपुरी के ऐसे कई गाने हैं जो भले ही हर कोई समझ ना पाए लेकिन उसे सुनकर लोग झूमने पर जरूर मजबूर हो जाते हैं। यही नहीं इनमें से कई गाने तो ऐसे हैं जो हर किसी की जुबां पर चढ़ गए हैं। तो चलिए ऐसा ही एक गाना सुनाते हैं जो लोगों को बहुत पसंद आया है।

Bhojpuri song video ritesh pandey song dhak dhak kare jiyarwa
रितेश पांडे - फोटो : यूट्यूब

रितेश पांडे का भोजपुरी गाना 'धक-धक करे जियरवा' ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया। इस गाने को रितेश पांडे और अंतरा सिंह प्रियंका ने मिलकर गाया है। गाने के बोल मुन्ना मोहित ने लिखे हैं जबकि इसका संगीत आशीष वर्मा ने दिया है। यूट्यूब पर अभी तक इस गाने को 83 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

Bhojpuri song video ritesh pandey song dhak dhak kare jiyarwa
रितेश पांडे - फोटो : यूट्यूब

रितेश पांडे और अंतरा सिंह ने मिलकर कई हिट भोजपुरी गाने गाए हैं। इस गाने में रितेश पांडे नदी किनारे बैठे फोन पर बातें कर रहे हैं और वह अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने की गुजारिश कर रहे हैं। गाने में रितेश पांडे ने बखूबी डांस भी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri song video ritesh pandey song dhak dhak kare jiyarwa
रितेश पांडे - फोटो : instagram/ritesh_pandey_official

रितेश इन दिनों विदेश में हैं जहां से वह कई तस्वीरें साझा कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि वह अपनी नई फिल्म की शूटिंग वहां कर रहे हैं। हाल ही में इस तस्वीर को साझा करते हुए रितेश ने लिखा- ‘हमारी लड़ाई तूफानों से है, लहरें बेवजह शोर मचा रही हैं।‘

View this post on Instagram

A post shared by Ritesh Pandey (@ritesh_pandey_official)

विज्ञापन
Bhojpuri song video ritesh pandey song dhak dhak kare jiyarwa
रितेश पांडे - फोटो : instagram/ritesh_pandey_official

बता दें कि रितेश पांडे ने अपना करियर साल 2010 में भोजपुरी फिल्मों से शुरू किया था। बिहार के सासाराम में पैदा हुए रितेश पांडे की मुख्य फिल्मों में बलमा बिहार वाला 2, तोहरे मे बसेला प्राण सहित अन्य हैं। उनका गाया भोजपुरी गाना हैलो कौन सुपरहिट रहा था। यूट्यूब पर इस गाने ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

अदनान सामी और जावेद जाफरी की पूर्व पत्नी हैं ये अभिनेत्री, अब पाकिस्तान में इस तरह कर रहीं गुजारा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed