फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shahid Kapoor: क्या तीसरी बार पिता बनने वाले हैं शाहिद कपूर? पत्नी मीरा राजपूत ने दिया जवाब

Sun, 27 Dec 2020 02:59 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 27 Dec 2020 02:59 PM IST
विज्ञापन
Mira Rajput Answer on if She is Expecting her Third Child with Shahid Kapoor During Ask Me Anything Session
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर जितने पॉपुलर हैं उतनी ही उनकी पत्नी मीरा राजपूत भी पहचानी जाती हैं। हालांकि मीरा राजपूत का कोई फिल्मी बेकग्राउंड नहीं है लेकिन फिर भी उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। इसके अलावा मीरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। जिसकी वजह से वो लोगों के बीच काफी पॉपुलर रहती हैं।

Mira Rajput Answer on if She is Expecting her Third Child with Shahid Kapoor During Ask Me Anything Session
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम

मीरा राजपूत अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी कई तस्वीरें साझा करती रहती हैं। साथ ही साथ परिवार के साथ बिताए हुए पलों को भी फैंस के साथ साझा करती हैं। हाल ही में मीरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के द्वारा Ask Me Anything सेशन का आयोजन किया। जिसका फायदा उनके फैंस ने भी भरपूर और कुछ अतरंगी सवाल पूछकर उठाया।

Mira Rajput Answer on if She is Expecting her Third Child with Shahid Kapoor During Ask Me Anything Session
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

मीरा के इस सवाल जवाब के सेशन में उनके फैंस ने कई मजेदार सवाल उनसे किए। एक यूजर तो इस दौरान मीरा से पूछ बैठा कि क्या वो मां बनने वाली हैं। मीरा के एक फैन ने उनसे पूछा, 'क्या आप तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं?' फैन के सवाल का एक शब्द में जवाब देते हुए मीरा ने लिखा, 'No', इसके साथ ही मीरा ने जोर से हंसने वाला एक इमोजी भी बना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mira Rajput Answer on if She is Expecting her Third Child with Shahid Kapoor During Ask Me Anything Session
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम

इसके अलावा एक अन्य फैन ने मीरा से पूछा कि क्या उनका फिल्मों में एंट्री करने का कोई प्लान है? इस सवाल के जवाब में मीरा ने हाथ जोड़ने वाला इमोजी बनाते हुए लिखा, 'नहीं'। इस सवाल जलाह के दौर में मीरा ने अपने पसंदीदा खाने से लेकर पसंदीदा हॉलीडे डेस्टिनेशन्स तक हर सवाल का जवाब दिया।

विज्ञापन
Mira Rajput Answer on if She is Expecting her Third Child with Shahid Kapoor During Ask Me Anything Session
शाहिद कपूर, मीरा राजपूत वेडिंग एल्बम - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी साल 2015 में हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं, बेटी मीशा चार साल की हो गई हैं और बेटा जैन दो साल का है। मीरा और शाहिद की अरेंज मैरिज है लेकिन दोनों के बीच की बॉन्डिंग काफी अच्छी है। दोनों अक्सर साथ में कई ईवेंट्स और पार्टीज में नजर आते रहते हैं।

पढ़ें: मामा के 55वें जन्मदिन पर एक साल की हुईं भांजी आयत, इस वजह से अर्पिता ने दिया था सलमान के बर्थडे पर बेटी को जन्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed