{"_id":"5fe849298ebc3e40fb19839b","slug":"henna-fame-actress-zeba-bakhtiar-ex-wife-of-jaaved-jaaferi-and-adnan-sami","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अदनान सामी और जावेद जाफरी की पूर्व पत्नी हैं ये अभिनेत्री, अब पाकिस्तान में इस तरह कर रहीं गुजारा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अदनान सामी और जावेद जाफरी की पूर्व पत्नी हैं ये अभिनेत्री, अब पाकिस्तान में इस तरह कर रहीं गुजारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड सितारे अपने काम के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। कुछ सितारों की शादियां पूरी उम्र चल जाती हैं तो वहीं कई के लिए सच्चा जीवन साथी मिलना मुश्किलों भरा रहता है। ऐसी ही अभिनेत्री हैं जेबा बख्तियार जिनके लिए प्यार के रास्ते आसान नहीं रहे और कई कठिनाइयों से गुजरना पड़ा। जेबा बख्तियार को राज कपूर की खोज माना जाता है। ऋषि कपूर के साथ जेबा ने 1991 में फिल्म हिना से डेब्यू किया था। जेबा पाकिस्तान की रहने वाली हैं। राज कपूर उनकी खूबसूरती देख इतने प्रभावित हो गए थे कि उन्होंने जेबा को फिल्म हिना का ऑफर दिया। पहली ही फिल्म में उन्हें ऋषि कपूर के अपोजिट लीड रोल मिला।
फिल्म का गाना मैं हूं खुशरंग हिना उस समय बहुत हिट हुआ था। इस फिल्म से जेबा को बॉलीवुड में पहचान मिली थी। हिना के बाद जेबा कुछ गिनी-चुनी फिल्मों में नजर आईं लेकिन एक भी हिट नहीं हुई। फिल्में ना मिलने से जेबा को फैंस भुलाने लगे। धीरे-धीरे उन्हें बॉलीवुड में काम मिलना भी बंद हो गया।
जेबा बख्तियार पाकिस्तानी राजनेता और पूर्व अटॉर्नी जनरल याहया बख्तियार की बेटी हैं। उनकी मां इवा बख्तियार हंगरी की रहने वाली थीं। वहीं उनके पिता पाकिस्तान के क्वेटा के थे। उनके माता-पिता की मुलाकात इंग्लैंड में हुई थी। जेबा का जन्म क्वेटा में हुआ। वे वहीं पली-बढ़ी थीं। बाद में उनका परिवार कराची शिफ्ट हो गया था।
जेबा ने चार शादियां की हैं। उन्होंने सबसे पहले सलमान वालियानी से निकाह किया और उनकी एक बेटी भी हुई लेकिन दोनों का जल्द ही तलाक हो गया। 1989 में जेबा ने अभिनेता जावेद जाफरी से शादी की थी। जब दोनों की खबरें मीडिया में आईं तो जेबा ने इन्हें अफवाह बताया था और शादी से इनकार किया था। हालांकि जावेद ने अपना निकाहनामा सार्वजनिक कर दिया था। एक साल में ही इनका भी तलाक हो गया।
1993 में जेबा ने तीसरी शादी अदनान सामी से की। उस वक्त अदनान की उम्र 22 साल थी। इनका एक बेटा अजान सामी हुआ। शादी के चार साल बाद जेबा और अदनान अलग हो गए। बेटे की कस्टडी को लेकर दोनों के बीच कानूनी जंग भी लड़ी गई। जेबा को बेटे की कस्टडी मिली। जेबा ने चौथी शादी पाकिस्तान के सोहेल खान लेघाड़ी से की। फिलहाल जेबा पाकिस्तान में खुशहाल जिंदगी जी रही हैं और कई पाकिस्तानी शोज में नजर आती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।