{"_id":"5fe81fea8ebc3e3eb7609062","slug":"salman-khan-birthday-special-behind-salman-khan-aishwarya-rai-break-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Salman Khan Birthday: आधी रात को हाई वॉल्टेज ड्रामे के बाद सलमान की हाथों से बहने लगा था खून, इसी वजह से टूटा था ऐश्वर्या संग रिश्ता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Salman Khan Birthday: आधी रात को हाई वॉल्टेज ड्रामे के बाद सलमान की हाथों से बहने लगा था खून, इसी वजह से टूटा था ऐश्वर्या संग रिश्ता
आज बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान (Salman Khan) अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर देशभर से उन्हें बधाईयां मिल रही हैं। सलमान ने अपने जन्मदिन के एक दिन पहले ही घर के बाहर नोटिस चिपका दिया है कि कोविड को देखते हुए वह चाहते हैं कि फैंस गैलेक्सी के बाहर इक्ट्ठा न हों। ये बात तो आप सभी जानते ही होंगे कि सलमान ने अभी तक शादी नहीं की है लेकिन एक जमाने में ऐश्वर्या राय के साथ उनकी प्रेम कहानी खूब चर्चा में रही थी।
2 of 6
Aishwarya Rai, salman khan
- फोटो : सोशल मीडिया
अब सलमान का जन्मदिन हो और उनकी लव स्टोरी की बात न हो ये कैसे हो सकता है। सलमान की वैसे तो कई सारी गर्लफ्रेंड्स रही हैं लेकिन ऐश्वर्या के साथ उनकी प्रेम कहानी कुछ खास थी। खास इसलिए क्योंकि इस पर काफी विवाद हुआ और काफी कुछ लिखा भी गया।
3 of 6
Salman Khan and Aishwarya Rai
- फोटो : social media
एक जमाना था कि सलमान और ऐश्वर्या एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे लेकिन दोनों के बीच ऐसी दरार आई कि अब दोनों एक दूसरे का चेहरा भी देखना पसंद नहीं करते। सलमान और ऐश्वर्या के रिश्ते की शुरुआत साल 1997 में शुरू हुई थी। उस दौरान ऐश्वर्या की बॉलीवुड में नई-नई एंट्री हुई थी। तभी सलमान की नजर ऐश्वर्या पर पड़ी और वह पहली नजर में ही दिल ऐश्वर्या पर हार बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Salman Khan Aishwarya Rai
- फोटो : ट्विटर
कहा जाता है कि सलमान की वजह से ही ऐश्वर्या को 'हम दिल दे चुके सनम' फिल्म भी मिली थी। संजय लीला भंसाली सलमान के करीबी दोस्त थे और उन्हीं के कहने पर ऐश्वर्या को बड़े बजट की फिल्म के लिए साइन किया गया था। यहीं से दोनों की प्रेम कहानी भी शुरू हो गई। कहा जाता है कि ऐश्वर्या के माता-पिता को सलमान और ऐश्वर्या का रिश्ता बिल्कुल मंजूर नहीं था।
विज्ञापन
5 of 6
Salman Khan aishwarya Rai
- फोटो : सोशल मीडिया
कहा जाता है एक दिन आधी रात को सलमान ऐश्वर्या के घर पहुंच गए और उनका दरवाजा जोर-जोर से पीटने लगे। सलमान ने गुस्से में आकर 19वीं मंजिल से कूदने की धमकी भी दी। दरवाजा पीटते-पीटते सलमान के हाथों से खून तक निकलने लगा था। सलमान के इस हंगामे की वजह ये बताई जाती है कि वह ऐश्वर्या से शादी करना चाहते थे लेकिन ऐश्वर्या उस समय शादी नहीं करना चाहती थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।