सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा फिल्मों से भले ही दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। इन दिनों नव्या अपने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड एक्टर मीजान जाफरी के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। गौरतलब है कि नव्या और मीजान एक साथ मूवी देखने गए थे और तबसे उनके अफेयर की खबरें थमने का नाम ही नहीं ही नहीं ले रहीं। हाल ही में नव्या ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है जिस पर मीजान का कमेंट लोगों का ध्यान खींच रहा है।
बिग बी की नातिन नव्या की इस लेटेस्ट तस्वीर को देखकर नाराज हो गए रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड मीजान, कमेंट में की ये शिकायत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि नव्या ने इंस्टाग्राम पर एक बहुत प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। उनकी इस तस्वीर पर एक्टर मीजान का कमेंट भी आया है जिसे देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो जा रहे हैं। दरअसल ये एक कैंडिड तस्वीर है जिसमें नव्या पीछे देखते हुए अपना चेहरा बालों से छिपाती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में नव्या हमेशा के तरह बहुत प्यारी लग रही हैं।
अब उनकी इस तस्वीर पर मीजान कुछ नाराज होते दिख रहे हैं। असल में मीजान इस बात से नाराज हैं कि नव्या अपने सुंदर चेहरे को छिपा क्यों रही हैं? नव्या ने जो तस्वीर शेयर की है उसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- छत पर सारंगी बजाने वाला। वहीं उनकी इस तस्वीर पर एक्टर ने कमेंट किया- क्या आप अपना फेस दिखा सकती हैं? इसके साथ ही उन्होंने हार्ट फेस इमोजी भी कमेंट किया है।
बता दें कि नव्या सोशल मीडिया पर अक्सर तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती हैं जिससे फैंस को उनकी जिंदगी के बारे में पता चलता रहता है। ऐसे में मीजान और नव्या के एक दूसरे की तस्वीरों पर कमेंट करने की बात भी फैंस अच्छे से जानते हैं।अब फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन दोनों ने इस बात को पब्लिकली नहीं स्वीकारा है।
बता दें कि मीजान जगदीप जाफरी के पोते हैं और नव्या के साथ उनकी अच्छी दोस्ती है। रिलेशनशिप की बात पर मीजान का कहना था कि वो और नव्या एक ही फ्रेंड सर्कल से हैं इसलिए एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं। वहीं नव्या का भी कहना है कि मीजान के साथ उनका रिश्ता सिर्फ दोस्ती का है। हालांकि दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं। मीजान की बात करें तो वो फिल्म 'मलाल' से बॉलीवुड में एंट्री कर चुके हैं, लेकिन नव्या अभी फिल्मों से दूर हैं।