फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लाइमलाइट से दूर रहती हैं कैलाश खेर की पत्नी शीतल, दिखने में हैं बेहद खूबसूरत

Sun, 27 Dec 2020 01:41 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 27 Dec 2020 01:41 PM IST
विज्ञापन
Kailash kher with wife sheetal kher when singer talks about marriage life
पत्नी शीतल के साथ कैलाश खेर - फोटो : instagram/celebrity_corner

कैलाश खेर एक अलग तरह की गायिकी के लिए जाने जाते हैं। संगीत की दुनिया के दिग्गज भी उनकी आवाज के कायल हैं। मेरठ में जन्मे कैलाश खेर ने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया। कैलाश खेर के पिता कश्मीरी पंडित थे और लोक गीतों में उनकी काफी रुचि थी। जिसकी वजह से बचपन से ही कैलाश खेर को भी संगीत का जुनून चढ़ गया था। 

Kailash kher with wife sheetal kher when singer talks about marriage life
कैलाश खेर - फोटो : instagram/kailashkher

चार साल की उम्र से ही कैलाश खेर ने गाना शुरू कर दिया था। उन्होंने अपनी आवाज से सबको मोह लिया था। कैलाश खेर के पिता कार्यक्रमों में पारंपरिक गाने गाते थे। उन्हें फिल्मी गीत बिल्कुल पसंद नहीं थे जबकि कैलाश को बॉलीवुड के गानों से लगाव था। जब उन्होंने गायकी को अपनी जिंदगी बनाने की ठानी तो उनके परिवार ने इसका विरोध किया लेकिन कैलाश भी कहां हार मानने वाले थे। उन्होंने 14 साल की छोटी उम्र में संगीत के लिए अपना घर छोड़ दिया था।

Kailash kher with wife sheetal kher when singer talks about marriage life
कैलाश खेर - फोटो : instagram/kailashkher

कैलाश घर छोड़ने के बाद दिल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने संगीत की शिक्षा लेनी शुरू की। अब पैसे तो थे नहीं तो उन्होंने अपना खर्च निकालने के लिए बच्चों को संगीत का ट्यूशन देने का काम शुरू कर दिया। हर बच्चे से वे 150 रुपये फीस लेते थे और इसी से अपना खर्च निकालते थे। कैलाश खेर के लिए रास्ता इतना भी आसान नहीं था। एक दौर ऐसा भी आया जब उन्हें उम्मीद की कोई किरण नजर नहीं आ रही थी। साल 1999 में उन्होंने अपने दोस्त के साथ हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्ट बिजनेस शुरू किया। कैलाश और उनके दोस्त को इसमें भारी नुकसान हुआ। जिसके बाद कैलाश ने आत्महत्या तक की कोशिश की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kailash kher with wife sheetal kher when singer talks about marriage life
कैलाश खेर - फोटो : अमर उजाला

जब कैलाश को कोई रास्ता नहीं सूझा तो उन्होंने ऋषिकेश का रुख किया। वहां वह साधु संतों के बीच रहकर भजन गाया करते थे। यहीं से उनका विश्वास जागा और वे मुंबई पहुंचे। साल 2001 में कैलाश मुंबई पहुंचे यहां गुजारा करने के लिए उन्हें गायकी के जो ऑफर मिलते उसे तुरंत स्वीकार कर लेते। कैलाश की जिंदगी में उम्मीद की किरण तब नजर आई जब वे संगीतकार राम संपत से मिले और उन्होंने कैलाश को एड में जिंगल्स गाने का मौका दिया। उन्होंने पेप्सी से लेकर कोका कोला जैसे बड़े ब्रान्ड्स के लिए जिंगल्स गाए।

विज्ञापन
Kailash kher with wife sheetal kher when singer talks about marriage life
कैलाश खेर, शीतल खेर - फोटो : instagram/celebrity_corner

कैलाश खेर की निजी जिंदगी के बारे में कम ही लोगों को पता है। पत्नी शीतल के बारे में बात करते हुए कैलाश कहते हैं कि ‘हम दोनों अलग अलग दुनिया के प्राणी हैं। मैं संकोची किस्म का हूं जबकि वह मुंबई में पली बढ़ी मॉडर्न ख्यालों की हैं। एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हमारी मुलाकात हुई थी। हमारे बीच एक समानता थी वह है संगीत। जिसने हमें जोड़ा।‘ बता दें कि साल 2009 में कैलाश खेर ने शीतल से शादी की। वह उनसे 11 साल छोटी हैं। दोनों का एक बेटा कबीर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed