हिंदी सिनेमा के ‘सुल्तान’ कहलाने वाले सलमान खान ने भले अपने 55वें जन्मदिन पर अपने बांद्रा स्थित आवास पर लोगों से इकट्ठा न होने की अपील की हो, लेकिन उनके फैंस यहां सुबह से ही जुटने शुरू हो चुके हैं। पुलिस लोगों को यहां रुकने से रोक रही है। सलमान ने खुद भी शनिवार को यहां एक होर्डिंग लगाकर लोगों से भीड़ न लगाने की अपील की। वह अपने पनवेल स्थित फार्म हाउस में हैं और आधी रात को वहां जुटे लोगों के कहने पर सलमान ने रात को ही अपने जन्मदिन का केक काटा।
Happy Birthday Salman Khan: सलमान ने पनवेल फार्म हाउस पर काटा जन्मदिन का केक, बांद्रा में इस बार नहीं होंगे ‘जनता दर्शन’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान के प्रशंसकों के लिए साल 2020 में सलमान खान का बड़े परदे पर बस इंतजार ही होता रहा। उनकी कोई फिल्म सिनेमाघरों तक नहीं आ सकी। फिल्म ‘राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई’ को ईद पर रिलीज होना था, लेकिन फिर कोरोना संकट आ गया। फिल्म की शूटिंग अब जाकर खत्म हो सकी है। सलमान खान इस बीच छोटे परदे पर अपने शो ‘बिग बॉस’ में नजर आए और इसी शो पर रविवार को भी वह अपना जन्मदिन केक काटते दिखेंगे। इस दौरान उनके साथ अभिनेत्री रवीना टंडन और जैकलीन फर्नांडीस भी होंगी।
सोशल मीडिया पर सलमान खान का जन्मदिन सुबह से ट्रेंडिंग टॉपिक रहा और तमाम सितारे उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। उनके फैंस भी जन्मदिन के जश्न में शामिल होने के लिए देश भर से उनके बांद्रा स्थित निवास पर यहां मुंबई पहुंच रहे हैं। हालांकि, सलमान ने यहां एक सूचना शनिवार से ही लगवा रखी है कि वह इस बार अपना जन्मदिन नहीं मना रहे हैं। यहां भीड़ न जुटने देने के लिए मुंबई पुलिस के जवान बीती रात से ही तैनात हैं।
Maharashtra: Actor Salman Khan celebrates his birthday at his farmhouse in Panvel. pic.twitter.com/7hbYUOPUc3
जानकारी के मुताबिक सलमान खान अपने परिजनों और करीबी मित्रों के साथ पनवेल फार्म हाउस पर ही रहेंगे और रविवार को उन्हीं के साथ पूरे दिन अपने जन्मदिन का जश्न मनाएंगे। इस बीच रात में अपने फार्महाउस के बाहर जुटे फोटोग्राफर्स और कुछ रिपोर्टर्स का दिल रखने के लिए सलमान फार्म हाउस के बार आए और इन लोगों के साथ केक काटा।
जन्मदिन का केट काटने के लिए फार्महाउस से निकले सलमान के चेहरे पर पहले जैसी ताजगी भले न दिख रही हो लेकिन उन्होंने पूरे उत्साह के साथ ये रस्म निभाई। इस दौरान लोगों ने उन्हें बधाइयां दी और उनके साथ खूब फोटो भी खिंचवाई। सलमान खान इन दिनों अपने बहनोई आयुष शर्मा के साथ फिल्म ‘अंतिम’ की शूटिंग भी कर रहे हैं।
बचपन से लेकर अब तक सलमान खान का यूं बदलता चला गया लुक, देखें सालों पुरानी UNSEEN तस्वीरें