{"_id":"5fe834cf8ebc3e40ca6728fb","slug":"aamir-khan-and-kiran-rao-15th-marriage-anniversary-here-know-love-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहली पत्नी से तलाक के बाद आमिर खान ने की थी किरण राव से शादी, ‘लगान’ के सेट पर शुरू हुई थी लव स्टोरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहली पत्नी से तलाक के बाद आमिर खान ने की थी किरण राव से शादी, ‘लगान’ के सेट पर शुरू हुई थी लव स्टोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आमिर खान और किरण राव 28 दिसंबर 2005 को शादी के बंधन में बंधे। शादी की सालगिरह को सेलिब्रेट करने आमिर परिवार के साथ जूनागढ़ में हैं। बीते दिनों वह पूरे परिवार के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए थे। शादी की सालगिरह के मौके पर बताते हैं कैसे शुरू हुई थी आमिर और किरण की लव स्टोरी।
किरण राव बॉलीवुड में पटकथा लेखक, निर्माता और निर्देशक हैं। उनका जन्म तेलंगाना में हुआ। फिल्म लगान में किरण ने निर्देशक आशुतोष गोवारिकर को असिस्ट किया था। बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर यह उनकी पहली फिल्म थी। लगान में आमिर खान मुख्य भूमिका में थे। कम ही लोग जानते होंगे कि किरण अभिनेत्री अदिति राव हैदरी की कजिन भी हैं।
फिल्म लगान ने आमिर के प्रोफेशनल करियर को तो उछाल दी ही, साथ ही उनकी निजी जिंदगी भी बदल गई। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान आमिर और किरण करीब आए। लगान से पहले फिल्म दिल चाहता है में किरण राव कैमियो रोल में दिखी थीं।
लगान की शूटिंग के दौरान आमिर की पहली पत्नी रीना दत्ता के साथ उनके रिश्ते में दूरियां बढ़ गई थीं। आमिर की निजी जिंदगी में काफी उथल पुथल चल रही थी। इस बीच उन्हें किरण राव का सहारा मिला। फिल्म के सेट पर आमिर ने किरण से उनकी कान की बाली मांगी थी और तभी से दोनों की लव स्टोरी शुरू हो गई थी।
रीना दत्ता के साथ किरण की अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों को कई बार साथ में इवेंट मे देखा गया है। यही नहीं आमिर-रीना की बेटी इरा से भी किरण की खूब बनती है। रीना दत्ता के बारे में किरण कहती हैं कि वो फिल्म के सेट पर आती हैं। अपनी राय देती हैं और हम उनकी बातों को समझ फिल्म में कुछ बदलाव भी करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।