फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसी को रेस्टोरेंट में तो किसी को कॉलेज के बाहर, जब इन अभिनेत्रियों को अचानक ऑफर हो गई पहली फिल्म, बदल गई किस्मत

Sun, 27 Dec 2020 11:55 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 27 Dec 2020 11:55 AM IST
विज्ञापन
From Zareen Khan to Raveena Tandon these actresses got their first film just by luck
बॉलीवुड एक्ट्रेसेज - फोटो : Instagram

बॉलीवुड इंडस्ट्री की चमचमाती दुनिया देखकर बहुत से लोग इसमें अपना करियर बनाने की सोचते हैं। ऐसे में स्टार किड्स से लेकर आउटसाइडर्स तक फिल्मों में आने की कोशिश करते हैं। हालांकि बहुत से लोगों को पहली फिल्म पाने के लिए भी बहुत कड़ा संघर्ष करना पड़ता है, लेकिन कुछ लोग इतने खुशकिस्मत होते हैं कि फिल्म खुद -ब -खुद उनके पास चलकर आ जाती है। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे सितारों के बारे में जिन्हें बिना तैयारी के ही मिल गई थी पहली फिल्म।

From Zareen Khan to Raveena Tandon these actresses got their first film just by luck
shefali jariwala - फोटो : social media

शेफाली जरीवाला

कांटा लगा गाने से 90 के दशक में धूम मचा देने वाली एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला आज भी सुर्खियों में बनी हुई हैं। बिग-बॉस 13 में कंटेस्टेंट बनकर शेफाली ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया था। हालांकि टीवी पर उनके करियर की शुरूआत एक शानदार मौके से हुई थी। दरअसल शेफाली अपने कॉलेज के बाहर खड़ी थीं तभी सॉन्ग डायरेक्टर विनय सप्रू और राधिका राव ने उन्हें देखकर गाने का ऑफर दे दिया। शेफाली खुशी-खुशी तैयार हो गईं और फिर उन्होंने इस गाने से तहलका मचा दिया। आज भी लोग शेफाली को कांटा लगा गर्ल के रुप में जानते हैं।

From Zareen Khan to Raveena Tandon these actresses got their first film just by luck
जरीन खान

जरीन खान

सलमान खान की 'वीर' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली एक्ट्रेस जरीन खान को भी बिना किसी मेहनत के रातों-रात फिल्म मिल गई थी। दरअसल जरीन सलमान की फैन हैं और फिल्म 'युवराज' की शूटिंग के दौरान बतौर फैन वो शूटिंग देखने पहुंची थी। उन्होंने सलमान से बात चीत की और उनकी बातें सलमान को पसंद आ गईं। सलमान ने उनसे तस्वीरें मांगी और जरीन उन्हें फोन में फोटो दिखाने लगीं। फिर सलमान ने कहा कि उन्हें पोर्टफोलियो चाहिए और सब अरेंज कराते हुए फिल्म 'वीर' के लिए ऑडिशन देने को कहा। इस तरह रातों-रात जरीन सलमान की हीरोइन बन गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
From Zareen Khan to Raveena Tandon these actresses got their first film just by luck
sonal chauhan - फोटो : instagram

सोनल चौहान

साल 2005 में मिस वर्ल्ड टूरिज्म जीतने वाली पहली भारतीय रहीं सोनाली को भी अचानक से फिल्म ऑफर की गई थी। सोनल ने अपने करियर की शुरूआत एक मॉडल के तौर पर की थी। फिल्म डायरेक्टर कुणाल देशमुख अपनी फिल्म 'जन्नत' के लिए एक नए चेहरे की तलाश कर रहे थे। ऐसे में एक दिन उनकी नजर रेस्टोरेंट में बैठीं सोनल पर पड़ी। उन्होंने सोनल को फिल्म में एक हफ्ते बाद ही बतौर लीड एक्ट्रेस साइन कर लिया। इस फिल्म से सोनल ने फिल्मफेयर का अवॉर्ड भी जीता था।

विज्ञापन
From Zareen Khan to Raveena Tandon these actresses got their first film just by luck
Raveena Tandon and Salman Khan - फोटो : social media

रवीना टंडन

90 के दशक की मशहूर अदाकारा रवीना ने हर किसी को अपनी अदाओं का दीवाना बनाया था। हालांकि उनका भी फिल्मों में आना अचानक ही हुआ था। रवीना प्रहलाद कक्कड़ के साथ इंटर्नशिप कर रही थीं। एक दिन बांद्रा में चल रहे फोटोशूट के दौरान रवीना को दोस्त बंटी का कॉल आया और उन्हें तुरंत मिलने के लिए कहा। जब रवीना दोस्त के पास पहुंची तो देखा साथ में सलमान खान भी मौजूद हैं। सलमान उस वक्त फिल्म 'पत्थर के फूल' के लिए नई हीरोइन के तलाश में थे। सलमान ने जैसे ही रवीना को देखा उन्हें फिल्म का ऑफर दे दिया। रवीना फिल्म में करियर नहीं बनाना चाहती थी, लेकिन दोस्तों के कहने पर उन्होंने फिल्म कर ली। इसके बाद रवीना ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में की और लोगों को अपना फैन बना लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed