फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘दयाबेन’ उर्फ दिशा वकानी के ये हैं रियल लाइफ पति, ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी, देखें शादी की तस्वीरें

Sun, 27 Dec 2020 11:14 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 27 Dec 2020 11:14 AM IST
विज्ञापन
tarak mehta ka ooltah chashmah fame disha vakani wedding photos with mayur pandya
दिशा वकानी की शादी - फोटो : सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर

सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन का किरदार करने वालीं अभिनेत्री दिशा वकानी लंबे समय से टीवी से दूर हैं लेकिन किसी ना किसी वजह से बीच बीच में उनकी चर्चा होती रहती है। शो छोड़े उन्हें दो साल से ज्यादा का समय हो गया। फैंस अभी भी उम्मीद लगाए हुए हैं कि वह जरूर लौटेंगी। मेकर्स ने भी उनकी जगह खाली रखी है। इस वजह से भी अनुमान लगाया जा रहा है कि वह देर सबेर शो में लौट सकती हैं। सितंबर 2017 में दिशा ने बच्चे को जन्म देने की वजह से मैटरनिटी लीव ली थी लेकिन उसके बाद उन्होंने कमबैक नहीं किया। दिशा की निजी जिंदगी के बारे में बहुत ही कम लोगों को पता है तो चलिए बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

tarak mehta ka ooltah chashmah fame disha vakani wedding photos with mayur pandya
दिशा वकानी की शादी - फोटो : सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर

सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में काम करने से पहले दिशा गुजरात में बतौर थिएटर कलाकार के रूप में काम करती थीं। उन्होंने कुछ हिट फिल्में भी की हैं जिनमें देवदास, मंगल पांडे, जोधा अकबर और सी कंपनी प्रमुख हैं। दिशा ने सीरियल खिचड़ी, आहट और सीईडी में भी काम किया हैं।

tarak mehta ka ooltah chashmah fame disha vakani wedding photos with mayur pandya
दिशा वकानी की शादी - फोटो : सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर

24 नवंबर 2015 को दिशा ने चार्टर्ड अकाउंटेंट मयूर पांड्या से मुंबई में शादी की। दोनों की मुलाकात किसी काम के सिलसिले में हुई थी। मयूर जानते थे कि दिशा एक लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। जब दोनों को लगा कि उनके बीच एक खास बॉन्डिंग है तो उन्होंने एक दूसरे को समझने के लिए और वक्त दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
tarak mehta ka ooltah chashmah fame disha vakani wedding photos with mayur pandya
दिशा वकानी की शादी - फोटो : सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर

दिशा वकानी ने अपनी शादी को बेहद निजी रखा। शादी में केवल परिवार और दोस्त ही शामिल थे। दिशा की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई थीं। उनके फैंस उनकी शादी को लेकर बेहद उत्साहित दिखे थे। दिशा की शादी का रिसेप्शन 26 नवंबर 2015 को मुंबई के जुहू स्थित प्रोग्राम सन एंड सैंड होटल में हुआ था।

विज्ञापन
tarak mehta ka ooltah chashmah fame disha vakani wedding photos with mayur pandya
दिशा वकानी की शादी - फोटो : सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर

शादी के मौके पर दिशा ने पारंपरिक लाल रंग का गुजराती लहंगा पहना था जिस पर मिरर वर्क था। इसके साथ उन्होंने हैवी ज्वैलरी कैरी की थी। दिशा के पति मयूर ने शादी के दिन बेज रंग की शेरवानी के साथ लाल रंग का साफा पहन रखा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed