भोजपुरी फिल्मों की हिट जोड़ी दिनेशलाल यादव निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी जब भी एक साथ आती है तब धूम मचा देती है। जहां एक तरफ निरहुआ की यूपी-बिहार में काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है और लोग उनकी एक्टिंग के दीवाने हैं तो वहीं आम्रपाली ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली है। आम्रपाली और निरहुआ का डांस वायरल होने में देर नहीं लगती।
भोजपुरी सिनेमा की सबसे महंगी एक्ट्रेस ने निरहुआ संग किया 'पिया बहकता मन' गाने पर डांस, VIDEO वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये तो आप जानते ही होंगे कि आम्रपाली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। भोजपुरी सिनेमा की सबसे महंगी एक्ट्रेस आम्रपाली के पास इन दिनों कई बड़ी फिल्में हैं लेकिन सबसे खास है मुकद्दर का सिकंदर। इस फिल्म में निरहुआ और आम्रपाली का एक बार फिर से रोमांस देखने को मिलेगा। जो दोनों के फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है।
गाने के बोल हैं 'पिया बहकता मन... अब न बस में रही'। ये गाना अरविंद अकेला कल्लू और भोजपुरी सिंगर प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है। ये गाना फिल्म 'पत्थर के सनम' का है। जिसपर आम्रपाली दुबे और निरहुआ का जबरदस्त रोमांस देखने को मिल रहा है।
यहां देखिए गाना
A post shared by Aamrapali 🎀 (@aamrapali1101) on
आपको बता दें कि भोजपुरी फिल्मों की जान आम्रपाली दुबे महज 5 साल में भोजपुरी सिनेमा की सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाली महंगी एक्ट्रेस बन चुकी हैं। मीडिया की खबरों की मानें तो वो एक फिल्म के लिए लगभग 8 से 9 लाख तक चार्ज करती हैं। दिनेश लाल यादव ने आम्रपाली दुबे कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
यहां सुने ओरिजनल गाना