फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब खेसारी लाल बोले, 'अंखियां लड़ल जबसे', यूट्यूब पर मचा धमाल, 4 लाख से ज्यादा देख चुके लोग

Wed, 04 Jul 2018 12:33 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 04 Jul 2018 12:33 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri star Khesari Lal Yadav and Preity Biswas song ankhiya ladal jabse has been viral
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव की अपकमिंग फिल्म 'राजा जानी' इन दिनों काफी चर्चा बटोर रही है। इन दिनों इस फिल्म का एक गाना सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचा रहा है। गाने को यूट्यूब पर इतना देखा जा रहा है कि यह सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 
Bhojpuri star Khesari Lal Yadav and Preity Biswas song ankhiya ladal jabse has been viral
खेसारी लाल के इस गाने का नाम 'अंखियां लड़ल जबसे' है। गाने में उनके साथ भोजपुरी एक्ट्रेस प्रीति बिस्वास नजर आ रही हैं। गाने में खेसारी लाल यादव और प्रीति बिस्वास की जोड़ी बेहद खूबसूरत दिख रही है। बात करें 'अंखियां लड़ल जबसे' की व्यू की तो। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 4.50 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। 
Bhojpuri star Khesari Lal Yadav and Preity Biswas song ankhiya ladal jabse has been viral
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो फिल्म 'राजा जानी' के और भी दो सुपरहिट गाने 'ऐ राजा जानी हमरा चढ़ल जवानी...' और 'वीडियो कैमरा वाला...' भी जल्द ही रिलीज होने वाले हैं। भोजपुरी सिनेप्रेमियों को खेसारी लाल के इस गाने का बेसब्री से इंतजार है। बात करें इस फिल्म की रिलीज डेट की तो यह फिल्म 13 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri star Khesari Lal Yadav and Preity Biswas song ankhiya ladal jabse has been viral
गौरतलब है कि बीते दिनों रिलीज हुआ 'राजा जानी' के ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म के ट्रेलर को भी अब तक करीब 45 लाख बार देखा जा चुका है।  इस फिल्म में खेसारी लाल और प्रीति के अलावा देबोस्मिता, आनंद मोहन, गोपाल रॉय, संजय महानंद, नीलम और देव सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को लाल बाबू पंडित डायरेक्ट कर रहे हैं, जबकि प्रोड्यूसर सुरेंद्र प्रसाद है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed