{"_id":"5d948b8d8ebc3e93a3343a60","slug":"bhojpuri-super-star-khesari-lal-yadav-comes-to-support-flood-in-bihar-watch-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खेसारी लाल यादव ने दिखाई दरियादिली, बाढ़ में डूबे बिहार के लिए बढ़ाया मदद का हाथ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
खेसारी लाल यादव ने दिखाई दरियादिली, बाढ़ में डूबे बिहार के लिए बढ़ाया मदद का हाथ
भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव अपने फैंस का भरपूर ख्याल रखते हैं। बात जब यूपी-बिहार के लोगों की होती है तो खेसारी लाल उनकी हर परेशानी में साथ खड़े हुए नजर आते हैं। इन दिनों बिहार में बाढ़ से कई जिलों में हालात और बिगड़ गए हैं। पटना में बाढ़ का जबरदस्त असर पड़ा है। पूरा जनजीवन ठप हो गया है। करीब तीन फीट तक बाढ़ का पानी भरा हुआ है। राज्य आपदा विभाग के अनुसार, भारी बारिश और बाढ़ से प्रदेश में अबतक 40 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि नौ लोगों की स्थिति गंभीर है
2 of 5
flood
- फोटो : पीटीआई
ऐसे में खेसारी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सामने आए हैं। भोजपुरी स्टार अब बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री पहुंचाने के काम में जुट चुके हैं। खेसारी लाल यादव ने फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत साम्रगी पहुंचाने का एलान किया है।
3 of 5
Khesari Lal Yadav
- फोटो : file photo
वीडियो में खेसारी कह रहे हैं- 'बिहार में अभी बाढ़ से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मैं आप सबसे अपील करता हूं कि सिर्फ फेसबुक पर मैसेज न करें, लोगों की मदद के लिए भी आगे बढ़ें। हमारी टीम वहां पहुंचेगी और लोगों के लिए जरूरतों के समान बांटेगी। लगभग पांच हजार लीटर दूध और 20 हजार लीटर पीने का पानी और भी समान बिहार के लोगों के लिए भेजा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बिहार (Bihar Floods)
- फोटो : Social Media
बता दें कि खेसारी लाल यादव के अलावा आम्रपाली दुबे, मनोज बाजपेयी और पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बच्चन, ऋतिक रोशन जैसे स्टार्स ने भी सोशल मीडिया के जरिए लोगों से बिहार में फंसे बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद के लिए गुहार लगाई है।
विज्ञापन
5 of 5
Khesari Lal Yadav
- फोटो : social media
खेसारी लाल यादव के इस नेक काम के बाद हर तरफ लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इसके अलावा खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की भोजपुरी फिल्म ने यूट्यूब पर धूम मचा रखी है। बता दें खेसारी लाल यादव की पहली फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ थी जो साल 2011 में आई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।