Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
bhojpuri superstar pawan singh new released song mehri chal gail maika goes hit on youtubebhojpuri superstar pawan singh newly released song mehri chal gail maika hits youtube like a bomb
{"_id":"602d0f898ebc3ee93832241b","slug":"bhojpuri-superstar-pawan-singh-new-released-song-mehri-chal-gail-maika-goes-hit-on-youtube","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का नया गाना इंटरनेट पर मचा रहा धमाल, पढ़ें किस गानें ने रातोंरात बनाया था स्टार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का नया गाना इंटरनेट पर मचा रहा धमाल, पढ़ें किस गानें ने रातोंरात बनाया था स्टार
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह हमेशा अपने किसी न किसी गाने से दर्शकों के मनोरंजन में तड़का लगाते रहते हैं। अब एक बार फिर उनका भोजपुरी एल्बम सॉन्ग 'मेहरी चल गईल मईका' धूम मचाने के लिए तैयार है। उनका ये नया गाना यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है। गाने को पवन सिंह और संजय मिश्रा ने अपनी आवाज दी है। वहीं इसके बोल आजाद सिंह और श्याम देहाती ने लिखे हैं।
पवन सिंह का यह एल्बम रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है। उन्होंने इसे ऑडियो फॉर्मेट में रिलीज किया था, लेकिन गाने की लोकप्रियता को देखते हुए अब वीडियो फॉर्मेट में रिलीज कर दिया है। पवन सिंह के भोजपुरी एल्बम 'मेहरी चल गईल मईका' की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अभी तक लाखों बार देखा जा चुका है।
3 of 5
पवन सिंह का 'मेहरी चल गईल मईका' गाना
- फोटो : Youtube- mehri chal gail maika
बता दें कि भोजपुर स्टार पवन सिंह सौ से ज्यादा भोजपुरी फिल्म और एल्बम में अभिनय व गायिकी कर चुके हैं। पवन भोजपुरी सिनेमा जगत के लगभग सभी अभिनेता और अभिनेत्रियों के साथ काम भी कर चुके हैं। बीते सालों में बैक टू बैक हिट देकर उन्होंने यहां अपना सिक्का जमा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पवन सिंह
- फोटो : Instagram
आपको जानकर हैरानी होगी कि पवन सिंह बचपन से ही गाना गाते हैं। महज 11 साल की उम्र में उन्होंने अपना पहला भोजपुरी एल्बम निकाला था। इसका नाम 'ओढ़नियां वाली से' रखा गया था जो काफी हिट रहा था। इसके बाद उन्होंने कई भोजपुरी एल्बम रिलीज किए।
विज्ञापन
5 of 5
पवन सिंह का गाना 'लॉलीपॉप लागेलू'
- फोटो : लॉलीपॉप लागेलू
इसके बाद पवन सिंह के जीवन में एक ऐसा एल्बम गाना आया, जिसने उनकी किस्मत पलट कर रख दी। उन्हें खुद पता नहीं था कि ये अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिट कर जाएगा। 2008 में रिलीज हुआ 'लॉलीपॉप लागेलू' ने धूम मचा दी थी और इस गाने ने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया। आज यह गाना देश ही नहीं बल्कि भारत के बाहर भी नाम कमा चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।