फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 14: क्या 6 लाख रुपये लेकर घर से बाहर हो गई हैं निक्की तंबोली? फैंस पूछ रहे सवाल

Wed, 17 Feb 2021 06:26 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Wed, 17 Feb 2021 06:26 PM IST
विज्ञापन
Nikki Tamboli to quit Bigg Boss 14 before finale with Rs 6 lakh?
निक्की तम्बोली - फोटो : Instagram

रियलिटी शो 'बिग बॉस' का फिनाले जैसे-जैसे करीब आ रहा है, इसमें हर दिन ट्विस्ट आ रहे हैं। अभी पिछले दिनों बिग बॉस के घर से अभिनव शुक्ला और देवोलीना भट्टाचार्जी बेघर हुए थे। बिग बॉस 14 विनर की रेस में सिर्फ पांच कंटेस्टेंट बाकी हैं। तो वहीं अब बिग बॉस के घर से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही हैं। ये खबर है कि एक और कंटेस्टेंट घर से बाहर जा सकता है।



 

Nikki Tamboli to quit Bigg Boss 14 before finale with Rs 6 lakh?
निक्की तंबोली, सलमान खान - फोटो : Instagram

कलर्स टीवी के इंस्टाग्राम पेज पर एक प्रोमो शेयर किया गया है। जिसमें बिग बॉस ने घरवालों को एक टास्क दिया था, जहां सभी को एक मौका मिला था कि वे अपनी एक विश मांग सकते है। जिसके बदले सबको कुछ न कुछ त्याग देना होगा। ऐसे में अली गोनी के लिए निक्की को 6 लाख रुपये का बैग लेकर घरवालों को अलविदा कहना था। अली गोनी निक्की को एक सूटकेस दिखाते हैं और घोषणा होती है कि निक्की 6 लाख रुपये लेकर शो को छोड़ सकती हैं। अब रिपोर्ट्स की मानें तो खबरें आ रही है कि निक्की तंबोली 6 लाख की रकम लेकर घर से बेघर हो गई हैं।

Nikki Tamboli to quit Bigg Boss 14 before finale with Rs 6 lakh?
निक्की तम्बोली - फोटो : instagram

 तो वहीं बिग बॉस खबरी के अनुसार, अभी इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है। बिग बॉस खबरी ने ट्वीट कर बताया कि,'निक्की तंबोली के एविक्शन को लेकर अभी कोई पुष्टि नहीं की गई है। जितनी भी खबरें सुनने में आ रही है वो सिर्फ लाइव फीड के हिसाब से है। जैसे ही उन्हें अपने सूत्रों से निक्की तंबोली का घर से बेघर होने का पता चलेगा, वैसे ही वे सभी तक इस खबर को पहुंचा देंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Nikki Tamboli to quit Bigg Boss 14 before finale with Rs 6 lakh?
निक्की तंबोली - फोटो : Instagram

निक्की तंबोली के  घर से बाहर जाने की खबर सुनते ही सोशल मीडिया पर फैंस तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं। इतना ही नहीं निक्की तंबोली के फैंस उन्हें सपोर्ट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फिलहाल, निक्की तंबोली घर में रहेंगी या बाहर जाएंगी ये तो शो में ही पता चलेगा। लेकिन जो भी हो 'बिग बॉस' दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प होने वाला है।

विज्ञापन
Nikki Tamboli to quit Bigg Boss 14 before finale with Rs 6 lakh?
बिग बॉस - फोटो : Instagram

बता दें कि पिछले दिनों अभिनव शुक्ला और देवोलीना भट्टाचार्जी भी बिग बॉस के घर से बेघर हुए थे। देवोलीना एजाज खान की प्रॉक्सी बनकर आई थीं। लेकिन वो फिनाले वीक में जगह नहीं बना सकीं। तो वहीं अब 'बिग बॉस' के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स की बात करें तो ये रुबीना दिलैक, अली गोनी, राहुल वैद्य, निक्की तंबोली और राखी सावंत हैं। जिन्हें दर्शकों ने वोट देकर चुना है। इन्हीं पांच में से कोई बिग बॉस की ट्रॉफी घर ले जाएगा। लेकिन अगर निक्की तंबोली बाहर हो जाती हैं, तो फैंस को बड़ा झटका लग सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed