फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सामाजिक योगदान के लिए माधवन को मिला बड़ा सम्मान, महाराष्ट्र की दिग्गज शिक्षण संस्था ने दी मानद उपाधि

Wed, 17 Feb 2021 05:50 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 17 Feb 2021 05:50 PM IST
विज्ञापन
R Madhavan honoured with honorary doctrate degree by DR D Y Patil Education society in Kolhapur
अभिनेता आर. माधवन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पिछले दो दशक से अपने अभिनय से हिंदी फिल्म दर्शको की तीन पीढ़ियों के चहेते सुपरस्टार बने हुए अभिनेता रंगनाथन माधवन अब डॉक्टर हो गए हैं। इन दिनों मशहूर अंतरिक्ष वैज्ञानिक नंबी नारायणन की बायोपिक ‘रॉकेटरी’ के पोस्ट प्रोडक्शन में जुटे माधवन ने अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर कर ये मानद उपाधि हासिल की। ये उपाधि माधवन को डी वाई पाटिल एजूकेशन सोसाइटी ने बुधवार को कोल्हापुर में प्रदान की।

R Madhavan honoured with honorary doctrate degree by DR D Y Patil Education society in Kolhapur
दीया मिर्जा, आर माधवन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिनेता आर माधवन ने बतौर हीरो हिंदी सिनेमा में साल 2001 की फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ से कदम रखा। फिल्म में उनकी हीरोइन रहीं दीया मिर्जा ने हाल ही में दूसरी शादी बिजनेसमैन वैभव रेखी से की है। माधवन की मणिरत्नम के निर्देशन में बनी तमिल फिल्म ‘अलायपायुथे’ इससे साल भर पहले रिलीज हुई। अपनी शुरूआती फिल्मों से ही दर्शकों पर असर छोड़ने वाले माधवन तब से लगातार हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, अंग्रेजी में फिल्में करते रहे हैं। करियर की शुरूआत में ही माधवन ने कन्नड़ सिनेमा में भी काम किया। वह इकलौते ऐसे भारतीय अभिनेता हैं जिनकी लोकप्रियता पिछले दो दशक से लगातार सभी भारतीय भाषाओं की फिल्मों में बनी हुई है।

R Madhavan honoured with honorary doctrate degree by DR D Y Patil Education society in Kolhapur
आर माधवन - फोटो : instagram/actormaddy

माधवन के इसी पैन इंडिया सुपरस्टार के स्टेटस को देखते हुए और सिनेमा व समाज के लिए उनके योगदान को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र की शीर्ष शिक्षण संस्था डी वाई पाटिल एजूकेशन सोसाइटी ने बुधवार को अपने कैंपस में आयोजित एक समारोह में उन्हें डॉक्टर की मानद उपाधि प्रदान की। इस दौरान माधवन के इंजीनियरिंग के दिनों के भी तमाम मित्र उन्हें बधाई देने कोल्हापुर पहुंचे। माधवन ने स्नातक की पढ़ाई कोल्हापुर से की है और कॉलेज की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें भारत का सांस्कृतिक प्रतिनिधि बनकर कनाडा जाने का मौका मिला था। वहां वह साल भर स्कॉलरशिप पर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
R Madhavan honoured with honorary doctrate degree by DR D Y Patil Education society in Kolhapur
आर माधवन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आर माधवन अनलॉक के बाद शूटिंग शुरू करने वाले ए लिस्टर सितारों में सबसे आगे रहे हैं। उनकी एक फिल्म ‘मारा’ इन दिनों प्राइम वीडियो पर धूम मचा रही है। ये एक ऐसी फिल्म मानी जा रही है जो आने वाले दिनों में भारतीय सिनेमा के लिए ट्रेंडसेटर बन सकती है। दिलचस्प बात ये है कि तमिल में बनी इस फिल्म को ओटीटी के उत्तर भारतीय ग्राहकों ने मूल भाषा के दर्शकों से ज्यादा बार देखा है। अंग्रेजी सब टाइटल्स के साथ रिलीज हुई ये फिल्म दूसरों के सुख के लिए अपने सुख को तिलांजलि देने की कहानी है। अलग अलग समय पर अपनों से बिछड़े दो बच्चे बड़े होकर कैसे दीवारों पर बनी पेटिंग्स के जरिए मिलते हैं, इसकी भी ये एक दिलचस्प कहानी है।

विज्ञापन
R Madhavan honoured with honorary doctrate degree by DR D Y Patil Education society in Kolhapur
आर माधवन - फोटो : सोशल मीडिया

आर माधवन ने हाल ही में नेटफ्लिक्स की एक सीमित एपीसोड वाली सीरीज की शूटिंग खत्म की है और इन दिनों वह मुंबई में टी सीरीज की अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त है। शूटिंग के बीच से समय निकालकर वह अपनी फिल्म ‘रॉकेटरी’ का पोस्ट प्रोडक्शन भी पूरा करने में जुटे हुए हैं। बताया जाता है कि इस फिल्म के स्पेशल इफेक्ट्स उसी टीम ने तैयार किए हैं, जिसने स्टीवन स्पीलबर्ग की फिल्म ‘अवतार’ के स्पेशल इफेक्ट्स तैयार किए हैं। इस फिल्म से माधवन फिल्म निर्देशक भी बन चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed