फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रानी चटर्जी ने ‘मस्तराम’ के अपने किरदार पर खुलकर की बात, टीवी की नई पारी की ये है पूरी तैयारी

Fri, 20 Nov 2020 11:52 PM IST
Mishra Mishra पंकज शुक्ल
पंकज शुक्ल Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 20 Nov 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri superstar rani Chatterjee speaks to Pankaj Shukla about mastram gudia hamari sabhipe bhari
रानी चटर्जी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

16 साल पहले रिलीज हुई सुपरहिट भोजपुरी फिल्म ‘ससुरा बडा पइसावाला’ से एक नई महिला सुपरस्टार भोजपुरी के आसमान में चमकी। दुनिया उनको रानी चटर्जी के नाम से जानती है, लेकिन इस नाम की भी अनोखी कहानी है। अमर उजाला के लिए रानी चटर्जी से ये खास बातचीत की पंकज शुक्ल ने।



डेली सोप के प्रस्ताव तो पहले भी आपके पास बहुत आए लेकिन ‘गुड़िया हमारी सभीपे भारी’ को ही चुनने की खास वजह?
मनोरंजन के माध्यम बदल रहे हैं और हर माध्यम पर दर्शकों की एक बड़ी संख्या मौजूद है। मेरे प्रशंसकों की दुनिया भी इसी तरह विस्तारित होनी जरूरी है और उन्हें भी नए कंटेंट के बारे में पता होना चाहिए। मेरी फिल्में देखने वालों ने मुझे ओटीटी पर भी खूब देखा और अब डेली सोप पर भी उम्मीद करती हूं जरूर देखेंगे।

Bhojpuri superstar rani Chatterjee speaks to Pankaj Shukla about mastram gudia hamari sabhipe bhari
रानी चटर्जी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ का अनुभव कैसा रहा आपका, क्या ऐसे शोज में एक भोजपुरी कलाकार सिर्फ इसलिए रखा जाता है कि उनका गुलदस्ता पूरा हो सके?
मैं इसे इस नजरिए से देखती हूं कि आज भोजपुरी के दर्शकों की संख्या हर नेशनल टीवी की टीआरपी पर असर डालती है। ‘बिग बॉस’ से लेकर ‘खतरों के खिलाड़ी’ तक भोजपुरी कलाकारों की मौजूदगी की वजह जो भी हो लेकिन ये मनोरंजन जगत को एक बड़ा और तगड़ा संदेश है कि उत्तर प्रदेश और बिहार के दर्शक भी स्टार बनाने की क्षमता रखते हैं।

Bhojpuri superstar rani Chatterjee speaks to Pankaj Shukla about mastram gudia hamari sabhipe bhari
रानी चटर्जी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ओटीटी पर आपने एमएक्स प्लेयर की सीरीज ‘मस्तराम’ में जो किया, उसे लेकर आपको काफी आलोचनाएं सुनने को मिलीं, ये सीरीज करते समय आपके मन में क्या था?
ओटीटी का दर्शक वर्ग सिनेमा औऱ टेलीविजन से बिल्कुल अलग है। सिनेमा आप अकेले भी देखते हैं और परिवार के साथ भी, उसी लिहाज से आप फिल्में चुनते हैं। टीवी जरूर ड्राइंगरूम में होने की वजह से सब साथ में देखते हैं। लेकिन, ओटीटी बहुत ही ‘पर्सनल व्यूइंग’ के लिए बना है। मुझे डर था कि ‘मस्तराम’ में मेरा काम देखकर मेरे प्रशंसकों के बीच मेरी नकारात्मक छवि बन सकती है, लेकिन सीरीज रिलीज हुई तो मेरे प्रशंसकों की तादाद और बढ़ गई। लोग अपनी फंतासियों में मुझे देखने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri superstar rani Chatterjee speaks to Pankaj Shukla about mastram gudia hamari sabhipe bhari
रानी चटर्जी - फोटो : Instagram: @ranichatterjeeofficial

फिर भोजपुरी सिनेमा पर ये आरोप क्यों कि यहां अश्लीलता बहुत है?
भोजपुरी सिनेमा में उतना ये सब नहीं है जितना भोजपुरी में बनने वाले म्यूजिक वीडियोज ने इस इंडस्ट्री का नाम खराब किया है। अभिनेता और सांसद रवि किशन ने इस बारे में वाकई बहुत ही अच्छी पहल की है। मैं उनको बधाई देती हूं इस बात के लिए। अब तो खैर डिजिटल मीडिया भी सूचना और प्रसारण मंत्रालय की निगरानी में आ ही गया है तो मैं उम्मीद करती हूं कि भोजपुरी गानों के यूट्यूब या दूसरे डिजिटल माध्यमों पर अपलोड होने से पहले परीक्षण के दौर से जरूर गुजरना पड़ेगा। तभी भोजपुरी के दामन पर लगा ये दाग छूटेगा।

विज्ञापन
Bhojpuri superstar rani Chatterjee speaks to Pankaj Shukla about mastram gudia hamari sabhipe bhari
रानी चटर्जी - फोटो : फाइल

और, ये सबीना शेख से रानी चटर्जी कैसे और क्यों बन गईं आप?
मेरी पहली फिल्म ‘ससुरा बड़ा पइसावाला’ का एक गाना गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में शूट होना था। जिस दिन ये गाना शूट हो रहा था, लोकेशन पर बहुत सारे मीडिया वाले आ गए। लोगों ने मुझसे मेरा नाम पूछना शुरू किया तो प्रोड्यूसर ने कहा कि तुम अपना फिल्म के किरदार वाला नाम ले लो, नहीं तो तुमको मंदिर में शूटिंग करते देख बवाल हो जाएगा। मैं मुंबई में ही जन्मी, यहीं पली बढ़ी हूं। लेकिन, पहली फिल्म की शूटिंग के लिए उस दिन मेरा नाम रानी रखा गया। बाद में फिल्म के निर्माता ने ही रानी मुखर्जी से साम्यता देखते हुए मेरा पूरा नाम रानी चटर्जी रख दिया। तब से यही नाम चला आ रहा है और ये नाम काफी भाग्यशाली भी रहा तो मैंने कभी इसे बदलने की जरूरत नहीं समझी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed